facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की आर्थिक वृद्धि का हिस्सा बनना चाहता है अमेरिका: अधिकारी

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 1:06 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

भारत जितनी अधिक तरक्की करेगा, यह भारत के लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए उतना ही बेहतर होगा। बाइडन प्रशासन में दक्षिण एशिया के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक तेजी से बढ़ रहा है और इस समय 3,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था है। देश ने एक दशक में 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ”हम आपकी आर्थिक वृद्धि का हिस्सा बनना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, ”हम अर्थव्यवस्था को समावेशी रूप से विकसित करने के भारत के लक्ष्य का पुरजोर समर्थन करते हैं। भारत जितनी अधिक तरक्की करेगा, यह भारत के लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए उतना ही अच्छा होगा। एक समृद्ध भारत के पास जलवायु परिवर्तन और भविष्य की महामारियों जैसी वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिए अधिक संसाधन होंगे।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका को दो लाख से अधिक भारतीय छात्रों की मेजबानी करने पर गर्व है, जो अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में सात फीसदी की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement