facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US President Election: दो हार के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप के खिलाफ डटी हैं हेली

Advertisement

हेली ने बुधवार रात साउथ कैरोलाइना के नॉर्थ चार्ल्सटन में सैकड़ों प्रशंसकों की मौजूदगी में एक रैली में कहा, ‘‘हम बहुत रोमांचित थे।’’

Last Updated- January 25, 2024 | 8:04 PM IST
दो हार के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप के खिलाफ डटी हैं हेली Despite two defeats, Haley is standing against Trump in the race for the Republican Party's presidential nomination.

US President Election: आयोवा और न्यू हैम्पशायर दोनों जगह डोनाल्ड ट्रंप से हारने के बावजूद निक्की हेली अब भी पूरे जोश से डटी हुई हैं और उन्होंने 2024 के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप को कड़ी टक्कर देने का संकल्प जताया है।

आगामी राज्यों में मतदान की राह आसान नहीं होने वाली। हेली ने बुधवार रात साउथ कैरोलाइना के नॉर्थ चार्ल्सटन में सैकड़ों प्रशंसकों की मौजूदगी में एक रैली में कहा, ‘‘हम बहुत रोमांचित थे।’’ उन्होंने न्यू हैम्पशायर में दूसरे स्थान पर रहने को अपनी जीत के रूप में दर्शाया क्योंकि उनके अभियान को शुरुआती दिनों में बहुत कम समर्थन मिला था।

हेली ने ट्रंप की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हम वहां पहुंचे और हमने अपना काम किया और हमें जो कहना था, हमने कहा। फिर, डोनाल्ड ट्रंप वहां पहुंचे और गुस्सा दिखाया। हेली ने कहा कि आयोवा की जीत के बाद उनके भाषण में कहीं ज्यादा गुस्सा था और अपनी टिप्पणियों में उन्होंने मेरा अपमान किया।

Also read: Oscar Nominations 2024: ऑस्कर अवार्ड की रेस में ये तीन फिल्में सबसे आगे

हेली ने मंगलवार को न्यू हैम्पशायर प्राइमरी में आयोवा कॉकस में एक सप्ताह पहले के प्रदर्शन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, जहां वह तीसरे स्थान पर रही थीं। हालांकि वह पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से काफी पीछे और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस से थोड़ी ही पीछे रहीं। डिसेंटिस ने तब से अपना अभियान बंद कर दिया है और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement