facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंच पर लड़खड़ाकर गिरे

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 10:03 AM IST
U.S. President Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिकी वायु सेना अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर लड़खड़ाकर गिर गए। हालांकि, इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई। बाइडन ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह रेत के एक बैग से टकरा गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति कोलोराडो स्प्रिंग्स में वायु सेना अकादमी के मंच पर स्नातकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे और वह जब अपनी सीट की तरफ जाने के लिए मुड़े, तभी वह लड़खड़ाकर गिर गए।

वायु सेना के एक अधिकारी और अमेरिका खुफिया सेवा के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और सीट की तरफ जाने में उनकी मदद की। राष्ट्रपति के गिरने से कार्यक्रम में मौजूद लोग चिंतित होकर उनकी ओर देखने लगे। बाइडन (80) अमेरिका के इतिहास में सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने व्हाइट हाउस लौटने के बाद बृहस्पतिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मैं रेत के बैग से टकरा गया था।’’ मंच पर टेलीप्रॉम्प्टर को सहारा देने के लिए रेत के दो काले बैग रखे गए थे। ये टेलीप्रॉम्प्टर बाइडन और कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने थे।

व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने घटना के बाद ट्वीट किया, ‘‘वह (बाइडन) ठीक हैं। मंच पर रेत से भरा एक बैग रखा हुआ था।’’ दरअसल, बाइडन के लड़खड़ाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इससे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी उम्र व सेहत को लेकर लगातार प्रश्न उठाते रहे हैं कि क्या बाइडन देश के शीर्ष पद पर आसीन होने के लिए स्वस्थ हैं।

बाइडन कह चुके हैं कि वह 2024 के चुनाव में भी किस्मत आजमाना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक डॉ. केविन ओकोनोर ने फरवरी में उनकी जांच के बाद कहा था कि ‘‘बाइडन 80 साल के स्वस्थ और फुर्तीले व्यक्ति हैं, जो राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने के लिए एकदम ठीक हैं।’’

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement