facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने नहीं आएंगे भारत

Advertisement

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने सितंबर में कहा था कि PM मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को 26 जनवरी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

Last Updated- December 12, 2023 | 7:30 PM IST
U.S. President Biden
Representative Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भारत यात्रा पर नहीं आएंगे और नयी दिल्ली क्वाड सम्मेलन को अगले साल बाद में आयोजित कराने पर विचार कर रही है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारत की क्वाड सम्मेलन को पहले जनवरी में कराने की योजना थी। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने सितंबर में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

माना जाता है कि वाशिंगटन ने नई दिल्ली को बता दिया है कि राष्ट्रपति बाइडन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे। माना जाता है कि इस निर्णय के कारणों में जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन, बाइडन का फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर ध्यान देना और हमास-इज़राइल संघर्ष पर वाशिंगटन की बढ़ती तवज्जो शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि क्वाड का शिखर सम्मेलन जनवरी में भारत में नहीं होगा और इसे 2024 में बाद में भारत में कराने का प्रस्ताव दिया गया है। उम्मीद की जा रही थी कि अगर बाइडन भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लेते तो शिखर सम्मेलन 27 जनवरी को होता।

एक सूत्र ने कहा, “ भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 में बाद में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। हम संशोधित तिथियों पर गौर कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में जिन तारीखों पर विचार किया जा रहा है, वो सभी क्वाड साझेदारों के लिये सुविधाजनक नहीं हैं।” ‘

चतुष्पक्षीय’ गठबंधन (क्वाड) में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में अमेरिक के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत यात्रा की है।

पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत का दौरा किया था। अमेरिकी प्रधान उप एनएसए जोनाथन फाइनर ने पिछले सप्ताह भारत का दौरा किया और वर्तमान में, एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे दिल्ली की यात्रा पर हैं।

क्वाड शिखर सम्मेलन पर सूत्रों ने कहा कि भारत नई तारीखों पर विचार कर रहा है। पिछला क्वाड शिखर सम्मेलन 20 मई को जी7 शिखर सम्मेलन के इतर हिरोशिमा में हुआ था। क्वाड शिखर सम्मेलन मूल रूप से 24 मई को सिडनी में होने वाला था।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement