facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप ने किया ‘वॉरियर डिविडेंड’ का ऐलान, 14.5 लाख सैन्य कर्मियों को एकमुश्त मिलेंगे 1,776 डॉलर

Advertisement

Trump Warrior Dividend: ट्रंप ने कहा, देश की स्थापना 1776 के सम्मान में हम हर सैनिक को यह राशि भेज रहे हैं।

Last Updated- December 18, 2025 | 9:54 AM IST
Donald Trump
File Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार (भारतीय समयानुसार) 14.5 लाख से अधिक सैन्य सेवा सदस्यों के लिए एकमुश्त 1,776 डॉलर का ‘वॉरियर डिविडेंड’ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह भुगतान क्रिसमस से पहले किया जाएगा। व्हाइट हाउस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, अपने दूसरे कार्यकाल में वापसी के बाद पहले वर्ष के अंत के करीब पहुंच रहे ट्रंप ने कहा कि यह भुगतान अमेरिका की स्थापना के साल 1776 के सम्मान में किया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा, “14 लाख 50 हजार मिलिट्री सर्विस मेम्बर एक विशेष भुगतान प्राप्त करेंगे, जिसे हम ‘वॉरियर डिविडेंड’ कहते हैं। हमारे देश की स्थापना 1776 के सम्मान में हम हर सैनिक को यह राशि भेज रहे हैं।”

‘मुझे एक गड़बड़ देश मिला’: ट्रंप का बाइडन प्रशासन पर हमला

अपने संबोधन की शुरुआत में ट्रंप ने पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडन के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर तीखा हमला किया और दावा किया कि उन्हें एक बिखरा हुआ देश विरासत में मिला था। उन्होंने कहा कि 11 महीने पहले, मुझे एक गड़बड़ देश मिला था। और मैं इसे ठीक कर रहा हूं। ट्रंप ने बाइडन प्रशासन की कथित विफलताओं की सूची गिनाते हुए खुले बॉर्डर, अपराध, महिलाओं के खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीटों की भागीदारी, खराब व्यापार समझौते और एक “बीमार और भ्रष्ट” संघीय सरकार का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में अमेरिका ऐसे नेताओं के हाथों में था जो सिर्फ अंदरूनी लोगों, अवैध प्रवासियों, पेशेवर अपराधियों, कॉरपोरेट लॉबिस्टों, कैदियों, आतंकियों और सबसे ऊपर उन विदेशी देशों के लिए लड़े, जिन्होंने हमारा अभूतपूर्व स्तर पर फायदा उठाया। इसके उलट, ट्रंप ने दावा किया कि उनकी वापसी के बाद हालात तेजी से बदले हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में हम सबसे खराब से सबसे बेहतर स्थिति में पहुंच गए।

टैरिफ और सैन्य भुगतान

ट्रंप ने अपनी सरकार के ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ को सरकारी राजस्व बढ़ाने का श्रेय दिया और कहा कि इससे होने वाली कमाई उम्मीद से कहीं ज्यादा रही। उन्होंने कहा, ”टैरिफ की वजह से सरकार ने जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा पैसा कमाया। उन्होंने जोड़ा कि इसी रकम से सैन्य कर्मियों को यह भुगतान किया जा रहा है। हमारी सेना से ज्यादा इसका हकदार कोई नहीं है। मैं सभी को बधाई देता हूं।”

इमिग्रेशन को लेकर दावे

इमिग्रेशन नीति पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि पिछले सात महीनों में अमेरिका में एक भी अवैध प्रवासी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, जिसे उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आलोचकों का दावा था कि बॉर्डर सुरक्षित करने के लिए नए कानून की जरूरत होगी, लेकिन उनकी सरकार ने कांग्रेस की कार्रवाई के बिना ही यह कर दिखाया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें दुनिया की सबसे खराब सीमा स्थिति विरासत में मिली थी, जिसे उन्होंने अमेरिका के इतिहास की सबसे मजबूत सीमा में बदल दिया।

महंगाई का दबाव किया कम

ट्रंप ने अपनी आर्थिक उपलब्धियों का भी बचाव किया और कहा कि उनकी सरकार ने महंगाई के दबाव को कम करने में प्रगति की है, भले ही आम लोग अभी भी बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने महंगाई के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि उनके कार्यकाल के पहले साल में महंगाई रुक गई है, हालांकि CNN के अनुसार हाल के महीनों में कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है। ट्रंप ने कहा कि हमारा देश पूरी तरह से विफल होने की कगार पर था। अब हम दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता देश बन चुके हैं।

Advertisement
First Published - December 18, 2025 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement