facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टैरिफ के चपेट में यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको! ट्रंप ने 30% आयात शुल्क लगाने का किया ऐलान

Advertisement

ट्रंप ने मेक्सिको और यूरोपीय यूनियन से आयातित सामान पर 30% शुल्क लगाने का ऐलान किया, जिससे वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा असर पड़ सकता है।

Last Updated- July 12, 2025 | 7:21 PM IST
US President Donald Trump on India US trade deal
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को मेक्सिको और यूरोपीय यूनियन (EU) से आने वाले सामानों पर 1 अगस्त से 30% टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह फैसला कई हफ्तों की व्यापारिक बातचीत के नाकाम रहने के बाद लिया गया। ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए दी। 

इससे पहले, ट्रंप ने जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा और ब्राजील जैसे देशों पर भी नए टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा, उन्होंने तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान भी किया। इन कदमों से अमेरिका के ट्रेड वॉर का दायरा और बढ़ गया है। 

Also Read: US Tariff: अमेरिका के साथ व्यापार डील में भारत को मिल सकती है राहत, टैरिफ 20% से नीचे तय होने की उम्मीद

यूरोपीय यूनियन की टूटी उम्मीदें!

यूरोपीय यूनियन को उम्मीद थी कि वह अमेरिका के साथ एक व्यापक व्यापार समझौता कर लेगा, जिसमें औद्योगिक सामानों पर जीरो टैरिफ की नीति शामिल हो। लेकिन, महीनों की मुश्किल बातचीत के बाद यह साफ हो गया कि 27 देशों का यह समूह शायद एक अस्थायी समझौते तक ही सीमित रहेगा। EU को अब भी यह उम्मीद है कि भविष्य में कोई बेहतर समझौता हो सकता है। 

हालांकि, EU के अंदर भी टैरिफ को लेकर अलग-अलग राय है। जर्मनी जैसे बड़े देश जल्द से जल्द से जल्द समझौता करना चाहते हैं ताकि उनकी औद्योगिक अर्थव्यवस्था को नुकसान न हो। वहीं, फ्रांस जैसे देशों का कहना है कि अमेरिका के एकतरफा शर्तों पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ट्रंप के इन नए टैरिफ से अमेरिकी सरकार को हर महीने अरबों डॉलर की अतिरिक्त आय होने लगी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जून तक चले वित्तीय वर्ष में अमेरिका ने सीमा टैरिफ से 100 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई की। 

हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप का यह कदम अमेरिका के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के साथ तनाव बढ़ा सकता है। मेक्सिको और EU दोनों ही इस फैसले का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह नया टैरिफ वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है।

Advertisement
First Published - July 12, 2025 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement