facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump का यू-टर्न, कहा- सीजफायर के बाद ईरान में शासन परिवर्तन का इच्छुक नहीं

Advertisement

एयरफोर्स वन पर मीडिया से बातचीत के दौरान Trump ने कहा, “नहीं… अगर ऐसा कुछ था भी, तो था। मैं चाहता हूं कि सबकुछ जल्द से जल्द शांत हो जाए।

Last Updated- June 25, 2025 | 9:57 AM IST
Donald Trump
एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए Trump ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे। (File Image)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को एक बार फिर ईरान को लेकर अपनी रूख बदला और कहा कि वह ‘शासन परिवर्तन’ के पक्ष में नहीं हैं। एयरफोर्स वन पर मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “नहीं… अगर ऐसा कुछ था भी, तो था। मैं चाहता हूं कि सबकुछ जल्द से जल्द शांत हो जाए। शासन परिवर्तन अराजकता लाता है, और आदर्श रूप से हम इतनी अराजकता नहीं देखना चाहते, तो देखते हैं आगे क्या होता है।”

ट्रंप का यह ताजा बयान ऐसे समय आया है जब वह ईरान में शासन परिवर्तन को लेकर तीसरी बार अपना रुख बदल चुके हैं। रविवार (स्थानीय समय) को उन्होंने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में शासन परिवर्तन की संभावना जताई थी, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इससे इनकार किया था।

रविवार को ट्रंप ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, “’Regime Change’ शब्द का इस्तेमाल करना राजनीतिक रूप से सही नहीं माना जाता, लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन ईरान को फिर से महान नहीं बना सकता, तो शासन परिवर्तन क्यों न हो??? MIGA!!!”

ईरान को नहीं मिलेंगे परमाणु हथियार: ट्रंप

एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे और वह “एक महान व्यापारिक राष्ट्र” बनेगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि “सबकुछ जल्द से जल्द शांत हो जाए”। यह बयान इजराइल और ईरान के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए सीजफायर की पुष्टि की और कहा, “इजराइल और ईरान दोनों ही युद्ध रोकना चाहते थे। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी कि मैंने सभी परमाणु ठिकानों और क्षमताओं को नष्ट किया, और फिर, युद्ध रोक दिया!”

यह भी पढ़ें…US में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए नया नियम: वीजा से पहले सोशल मीडिया अकाउंट करना होगा पब्लिक

इजराइल ने पीछे हटने का किया फैसला: ट्रंप

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या सीजफायर प्रभाव में है, तो उन्होंने कहा कि हां, यह पूरी तरह प्रभाव में है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इजराइल ने पीछे हटने का फैसला किया, जिसे उन्होंने सराहा। ट्रंप ने कहा, “इजराइल, जैसा कि आप जानते हैं, पीछे हट गया। उन्होंने आज सुबह वह हमला नहीं किया। यह बड़ी बात थी। इसके लिए आभार। उनके पास बहुत सारे जेट तैयार थे और वे कुछ करने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने नहीं किया। हम इससे खुश हैं। बहुत खुश हैं।”

इससे पहले सोमवार (स्थानीय समय) को ट्रंप ने ऐलान किया था कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। हालांकि, कुछ घंटों बाद इजराइल ने ईरान पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। अमेरिका की ओर से हफ्ते के आखिर में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद शांति की दिशा में पहल की गई और सीजफायर पर सहमति बनी। इसके बाद ट्रंप ने अपनी टीम से कहा कि अब शांति कायम करनी है। उन्होंने अपनी टीम से कहा, “मुझे बीबी (इजराइली प्रधानमंत्री) से बात कराओ।” इस दौरान ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ईरानी अधिकारियों के साथ भी संपर्क में थे।

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement