facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोप

Advertisement

ट्रंप का दावा- पद छोड़ने के बाद बैंक ने उनके और उनकी कंपनियों के खाते अचानक बंद कर दिए

Last Updated- January 23, 2026 | 10:51 AM IST
President Donald Trump JP Morgan lawsuit
File Image

Trump JP Morgan Lawsuit: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश के बड़े बैंक जेपी मॉर्गन (JP Morgan Chase) और उसके सीईओ जेमी डिमन के खिलाफ 5 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2021 में पद छोड़ने के बाद बैंक ने राजनीतिक कारणों से उनके और उनकी कंपनियों के बैंक खाते बंद कर दिए।

यह मुकदमा फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी की अदालत में दायर किया गया है। ट्रंप का कहना है कि फरवरी 2021 में जेपी मॉर्गन ने बिना कोई ठोस वजह बताए सिर्फ 60 दिन का नोटिस देकर कई खाते बंद कर दिए।

कंपनियों के फंस गए करोड़ों डॉलर

ट्रंप के मुताबिक, खातों के अचानक बंद होने से उनके और उनकी कंपनियों के करोड़ों डॉलर फंस गए, कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ और उन्हें जल्दबाजी में दूसरी जगह बैंक खाते खोलने पड़े।

मुकदमे में कहा गया है कि उस समय राजनीतिक माहौल ऐसा था, जिसमें जेपी मॉर्गन को लगा कि ट्रंप के खिलाफ कदम उठाना उसके लिए फायदेमंद होगा। इसी वजह से बैंक ने उन्हें और उनके कारोबार को “डिबैंक” कर दिया।

जेपी मॉर्गन ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, जेपी मॉर्गन ने इन आरोपों को खारिज किया है। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि ट्रंप ने मुकदमा किया, लेकिन खाते राजनीतिक कारणों से बंद नहीं किए गए।

बैंक के प्रवक्ता ने कहा, “हमें लगता है कि इस मुकदमे में कोई दम नहीं है। जेपी मॉर्गन राजनीतिक या धार्मिक कारणों से खाते बंद नहीं करता। हम खाते तब बंद करते हैं, जब उनसे बैंक के लिए कानूनी या नियामकीय जोखिम पैदा होता है।”

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement