facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Presidential Election 2024: Joe Biden का बड़ा दावा, बोले- एक बार फिर Trump को राष्ट्रपति चुनाव में हराऊंगा

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति Biden ने कहा, “मैं चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे लगता है कि मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हूं।"

Last Updated- July 12, 2024 | 9:00 AM IST
Joe Biden at a news conference
US President Joe Biden at a news conference

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए “स्वस्थ” और “प्रतिबद्ध” हैं। बाइडन ने यह भी कहा कि एक “मूर्खतापूर्ण गलती” उनका इरादा नहीं बदलेगी, क्योंकि उन्हें कई काम पूरे करने हैं।

वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन के समापन के मौके पर संवाददाताओं से मुखातिब बाइडन ने दावा किया कि फिलहाल कोई भी सर्वेक्षण या व्यक्ति उन्हें यह संकेत नहीं दे रहा है कि वह दोबारा चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र कारण होगा, जिसके चलते वह राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ने पर विचार करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं चुनाव लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुझे लगता है कि मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हूं। मैंने उन्हें (ट्रंप को) एक बार हराया और मैं अब मैं उन्हें फिर से हराऊंगा।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, यह विचार कि राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दौड़ में शामिल सीनेटर और कांग्रेस सदस्य टिकट को लेकर चिंतित हैं, असामान्य नहीं है और मैं कहना चाहूंगा कि राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी की दौड़ में शामिल कम से कम पांच राष्ट्रपति ऐसे थे, जिनकी लोकप्रियता का स्तर मेरी तुलना में कम था।”

बाइडन ने कहा, “इसलिए इस अभियान में अभी बहुत लंबा सफर तय करना है और इसलिए मैं बस चलता रहूंगा, आगे बढ़ता रहूंगा।”

उन्होंने कहा, “और देखिए, चूंकि मुझे बहुत सारे काम पूरे करने हैं। हमने बहुत प्रगति की है। इस बारे में सोचें कि बाकी दुनिया के मुकाबले हम आर्थिक रूप से कहां हैं। मुझे ऐसे विश्व नेता का नाम बताएं, जो हमारी अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार नहीं करना चाहेगा। हमने विनिर्माण क्षेत्र में 8,00,000 से अधिक नौकरियां सृजित कीं…इसलिए चीजें आगे बढ़ रही हैं। हमें और भी बहुत कुछ करना है।”

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 9:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement