facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US President Election: साउथ कैरोलाइना में ट्रंप से हार ‘‘कहानी का अंत नहीं’’: निक्की हेली

Advertisement

अब तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 ‘डेलिगेट’ का समर्थन हासिल कर लिया है।

Last Updated- February 26, 2024 | 8:50 AM IST
Nikki Haley

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार मिलने के बाद कहा कि वह अब भी मुकाबले में बनी हुई हैं और ‘‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।’’ साउथ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने हेली को शनिवार की हार के बाद मुकाबला से अपना नाम वापस लेने की सलाह दी लेकिन हेली इसे अनसुना कर रविवार को मिशिगन रवाना हो गईं, जहां मंगलवार को प्राइमरी चुनाव होने हैं। ट्रं

प से हार मिलने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में हेली के प्रचार अभियान दल ने कहा कि साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर ने केवल जमीनी स्तर के समर्थकों से 10 लाख अमेरिकी डॉलर जुटा लिए हैं लेकिन शक्तिशाली कोच नेटवर्क की राजनीतिक शाखा ‘अमेरिकन फॉर प्रॉस्पेरिटी’ (एएफपी) ने हेली के प्रचार अभियान के लिए अपना समर्थन रविवार को वापस ले लिया। हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया है।

पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे। ‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। ट्रंप आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा के प्राइमरी चुनाव भी जीत चुके हैं लेकिन साउथ कैरोलाइना की जीत ट्रंप के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि हेली दो बार यहां की गवर्नर रह चुकी हैं। किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 ‘डेलिगेट’ के समर्थन की आवश्यकता होती है।

अब तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 ‘डेलिगेट’ का समर्थन हासिल कर लिया है। हेली ने कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि दक्षिण कैरोलाइना में चाहे कुछ भी हो जाए, मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए लड़ना जारी रखूंगी। मैं अपनी बात पर कायम रहने वाली महिला हूं। मैं यह लड़ाई नहीं छोड़ रही हूं। अधिकतर अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों को अस्वीकार करते हैं।’’

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 8:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement