facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Presidential Elections 2024: Trump राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बने

Advertisement

Donald Trump सोमवार को मिलवाउकी में पार्टी के सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों के वोट प्राप्त करके आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन उम्मीदवार बन गए हैं।

Last Updated- July 16, 2024 | 6:24 AM IST
US former President Donald Trump
FILE PHOTO: Former US President Donald Trump

अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पर्याप्त संख्या में डेलीगेट के वोट हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार बन गए हैं।

ट्रंप कई महीने से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार थे। वह सोमवार को मिलवाउकी में पार्टी के सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों के वोट प्राप्त करके आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन उम्मीदवार बन गए हैं।

ट्रंप ने सीनेटर जेडी वेंस को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुना

डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस को सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुन लिया। ट्रंप ने एक समय अपने आलोचक रहे और बाद में करीबी सहयोगी बन गए वेंस पर भरोसा जताया है।

ट्रंप ने अपने ‘ट्रूथ सोशल’ नेटवर्क पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘लंबे विचार-विमर्श करने और कई अन्य लोगों की प्रतिभाओं पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार ग्रेट स्टेट ऑफ ओहायो के सीनेटर जेडी वेंस हैं।’’

वेंस (39) 2016 में अपने संस्मरण ‘हिलबिली एलेजी’ के प्रकाशन के साथ खबरों में आए थे। उन्हें 2022 में सीनेट में चुना गया था।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 6:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement