facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Presidential elections 2024: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकारी

Advertisement

शिकागो के ‘यूनाइटेड सेंटर’ में हैरिस (59) ने कहा कि उनके लिए असंभव यात्राएं कोई नई बात नहीं हैं। वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने से पहले कैलिफोर्निया में अभियोजक थीं।

Last Updated- August 23, 2024 | 10:06 PM IST
US Presidential elections 2024: Vice President Kamala Harris formally accepted the party's candidacy US Presidential elections 2024: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकारी

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए खुद को एक ऐसे नेता के तौर पर पेश किया जो सभी अमेरिकियों को एकजुट करके ‘आगे का नया रास्ता’ बना सकती हैं।

हैरिस ने इसके साथ ही अमेरिकियों को रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप की शीर्ष पद पर वापसी के ‘अत्यंत गंभीर’ परिणाम होने की चेतावनी भी दी। राष्ट्रपति पद के चुनाव में हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर है।

भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस ने शिकागो में गुरुवार रात ‘डेमोक्रेटिक नैशनल कन्वेंशन’ के दौरान अपनी उम्मीदवारी स्वीकार की और इसी के साथ वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की दूसरी महिला नेता बन गईं। हैरिस (59) अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए किसी प्रमुख दल की उम्मीदवार बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और पहली अश्वेत महिला हैं।

शिकागो के ‘यूनाइटेड सेंटर’ में हैरिस (59) ने कहा कि उनके लिए असंभव यात्राएं कोई नई बात नहीं हैं। वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने से पहले कैलिफोर्निया में अभियोजक थीं।

उन्होंने कहा, ‘लोगों की ओर से, प्रत्येक अमेरिकी की ओर से, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति, या भाषा से संबंध रखता हो, मेरी मां की ओर से और उन सभी लोगों की ओर से जिन्होंने ऐसे अमेरिकियों की ओर से अपनी असंभव यात्रा शुरू की, जिनके साथ मैं बड़ी हुई, जो कड़ी मेहनत करते हैं, अपने सपनों का पीछा करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, उन सभी की ओर से, जिनकी कहानी पृथ्वी के सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है, मैं उम्मीदवारी स्वीकार करती हूं।’

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 10:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement