facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर बाइडन पर कर संबंधी 9 आरोपों में अभियोग लगाया गया

Advertisement

डेलावेयर में 2018 में बंदूक की अवैध खरीदारी के अलावा हंटर पर गुंडागर्दी के तीन और दुराचार के छह नए आरोप लगाए गए हैं।

Last Updated- December 08, 2023 | 11:39 AM IST
FILE PHOTO: U.S. President Biden's son Hunter to face tax charges in federal court
FILE PHOTO: U.S. President Biden's son Hunter to face tax charges in federal court

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन पर बृहस्पतिवार को कैलिफोर्निया में कर संबंधी नौ आरोपों में अभियोग लगाया गया। डेलावेयर में 2018 में बंदूक की अवैध खरीदारी के अलावा हंटर पर गुंडागर्दी के तीन और दुराचार के छह नए आरोप लगाए गए हैं।

अमेरिका में मादक पदार्थ का सेवन करने वाला शख्स अपने पास बंदूक या कोई अन्य हथियार नहीं रख सकता है, लेकिन आरोपों के अनुसार, हंटर ने ऐसा कर अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया था। विशेष वकील डेविड वीस ने एक बयान में कहा, हंटर बाइडन ने ‘‘अपने कर बिलों का भुगतान करने के बजाय अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली पर लाखों डॉलर खर्च किए।’’

बयान के मुताबिक, हंटर बाइडन पर लगाया गया यह आरोप 2016 से 2019 के बीच कम से कम 14 लाख अमेरिकी डॉलर के बकाए कर पर केंद्रित हैं। इस अवधि में उन्होंने नशे की लत से जूझने की बात भी स्वीकार की है। वीस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर हंटर बाइडन को 17 साल तक की जेल हो सकती है। उन्होंने कहा कि विशेष जांच जारी रहेगी।

बचाव पक्ष के वकील एब्बे लोवेल ने वीस पर मामले में ‘‘रिपब्लिकन पार्टी के दबाव के आगे झुकने’’ का आरोप लगाया। लोवेल ने एक बयान में कहा, ‘‘तथ्यों और कानून के आधार पर, अगर हंटर का उपनाम बाइडन के अलावा कुछ और होता, तो उनपर डेलावेयर और अब कैलिफोर्निया में आरोप नहीं लगाए जाते।’’

व्हाइट हाउस ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अभियोजक लियो वीस ने कहा कि कैलिफोर्निया की अदालत में दाखिल दस्तावेजो में हंटर के खर्च का ब्यौरा है। ‘‘इन दस्तावेजों के अनुसार, हंटर ने मादक पदार्थों, आलीशान होटलों, महंगी कारों और अपनी महिला मित्रों पर भारी भरकम राशि खर्च की लेकिन उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया।’’

अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन सांसद राष्ट्रपति के खिलाफ जांच और महाभियोग चलाने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि बाइडेन ने अपने बेटे के साथ मिल कर एक बड़ी योजना के धन में हेराफेरी की है। कहा जा रहा है कि जांच को मंजूरी देने के लिए अगले सप्ताह सदन में मतदान हो सकता है। अब तक इस बारे में कोई सबूत नहीं मिल पाया है कि बाइडेन ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल में या उप राष्ट्रपति के तौर पर पिछले कार्यकाल में अपने पद का दुरुपयोग किया था।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement