facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजरायल- फिलिस्तीन टकराव के बीच अर्थव्यवस्था पर ध्यान चाहता है अमेरिका: सचिव अरुण वेंकटरामन

Advertisement

भारत अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाता है और यह सुनिश्चित करने की कवायद करता है कि विश्वसनीय साझेदारों से आयात हो।

Last Updated- October 19, 2023 | 11:15 PM IST
Arun Venkatraman on Israel-Palestine

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच टकराव के कारण पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद अमेरिका चाहता है कि भारत-पश्चिम एशिया-पूर्वी यूरोप आर्थिक गलियारे पर काम यथासंभव आगे बढ़े। भारत यात्रा के दौरान अमेरिका और विदेशी वाणिज्यिक सेवा के महानिदेशक और वैश्विक बाजारों के वाणिज्य के सहायक सचिव अरुण वेंकटरामन ने श्रेया नंदी से बात की। प्रमुख अंश…

अमेरिका ने लैपटॉप व अन्य आईटी हार्डवेयर के आयात पर भारत के प्रतिबंध को लेकर चिंता जताई थी। अब सरकार ने कहा है कि आयात प्रमाणीकरण व्यवस्था बनाई जाएगी। क्या आपको यह बेहतर नीतिगत निर्णय लगता है?

भारत अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाता है और यह सुनिश्चित करने की कवायद करता है कि विश्वसनीय साझेदारों से आयात हो। हम भारत की इस नीति के मुताबिक काम करने को तैयार हैं, क्योंकि हम भारत की सुरक्षा का समर्थन करते हैं। भारत सरकार अभी इस नीति पर काम कर रही है, उसके पहले मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मैं नहीं चाहता कि किसी पूर्वग्रह के साथ कुछ कहा जाए।

Also Read: समुद्री क्षेत्र की हो अपनी सुरक्षा इकाई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मार्च में भारत और अमेरिका ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को लेकर समझौता किया था। इस दिशा में क्या प्रगति हुई है?

अभी इस पर काम चल रहा है। उस सहमति पत्र पर हम गंभीरता से काम कर रहे हैं और हमारे सहकर्मी भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियां भारत के प्रधानमंत्री के सेमीकंडक्टर मिशन में अपना योगदान दे सकें। मुझे लगता है कि इसके लिए उपसमिति की बैठक जल्द होगी। बैठक की कोई तिथि मैं आपको नहीं बता सकता। उपसमिति इससे जुड़े खास मसलों पर चर्चा करेगी।

Also Read: हमास का हमला और गाजा में निर्दोषों की हत्या दोनों निंदनीय, हिंसा खत्म होनी चाहिए : राहुल गांधी

पश्चिम एशिया में टकराव का वैश्विक व्यापार पर किस तरह का असर आप देखते हैं? प्रस्तावित भारत -पश्चिम एशिया- पूर्वी यूरोप आर्थिक गलियारे का क्या भविष्य है?

गाजा में चल रही इस जंग के लिए साफतौर पर हमास जिम्मेदार है जिसका असर वहां के नागरिकों पर पड़ रहा है। अमेरिका बगैर किसी अपवाद के हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है। हमारी सरकार इसके समाधान की कवायद कर रही है। साथ ही भारत-पश्चिम एशिया गलियारे को लेकर हम भारत को समर्थन देने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Also Read: वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से की मुलाकात

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement