facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी सीनेट ने वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी के नाम की पुष्टि की

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 9:22 AM IST
US Senate

अमेरिका की सीनेट ने वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी रवि चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। यह पद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के शीर्ष पदों में से एक है।

सीनेट ने बुधवार को 29 के मुकाबले 65 मतों से पूर्व वायुसेना अधिकारी चौधरी के नामांकन की पुष्टि की। इन 65 वोटों में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के 12 से अधिक वोट शामिल हैं।

चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां वह संघीय उड्डयन प्राधिकरण (एफएए) में ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन के निदेशक थे। वह एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के उन्नत विकास एवं अनुसंधान कार्यक्रमों को संभालते थे।

अमेरिकी वायुसेना में 1993 से 2015 तक अपनी सेवा के दौरान चौधरी ने कई तरह के अभियानों को पूरा किया। सी-17 के पायलट के तौर पर उन्होंने अफगानिस्तान और इराक में कई लड़ाकू अभियानों सहित वैश्विक अभियानों को अंजाम दिया।

साथ ही वह इराक में बहु-राष्ट्रीय कोर में कार्मिक ‘रिकवरी सेंटर’ के निदेशक के तौर पर भी तैनात रहे। चौधरी के पास जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय डीएलएस से कार्यकारी नेतृत्व व नवाचार में विशेषज्ञता की ‘डॉक्टरेट’ उपाधि है। उन्होंने संघीय कार्यकारी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की है।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement