facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका भारत के साथ, पाकिस्तान को कहा- बंद करो आतंक का समर्थन

Advertisement

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रुबियो ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया।

Last Updated- May 09, 2025 | 7:34 AM IST
US Secretary of State Marco Rubio
US Secretary of State Marco Rubio. | Image: Bloomberg

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से तनाव घटाने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार (8 मई) को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ से अलग-अलग बातचीत की।

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रुबियो ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, अमेरिका ने यह भी दोहराया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है और पाकिस्तान से आतंकियों को समर्थन देना बंद करने की अपील की है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “विदेश मंत्री ने तुरंत तनाव कम करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।” उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान से ठोस कदम उठाने की मांग की ताकि आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना बंद किया जा सके।

Also Read: India-Pakistan tensions: भारत सरकार की चेतावनी के बाद X का एक्शन, 8000 अकाउंट किए ब्लॉक

पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की और हमले पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “रुबियो ने इस भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया और भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।”

इस बातचीत की पुष्टि एस. जयशंकर ने भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से बात हुई। भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।” जयशंकर ने आगे लिखा, “भारत ने सीमापार आतंकवाद के खिलाफ निशाने पर रखकर सीमित जवाब दिया है। किसी भी उकसावे का मजबूती से जवाब देंगे।”

अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पाकिस्तान से अपने भूभाग पर सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने की अपील की।

Also Read: ऐतिहासिक भूल था सिंधु जल समझौता: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

यह कूटनीतिक बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूरके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। यह सैन्य कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।

इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी, जिससे तनाव और अधिक बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 7:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement