facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US: ट्रंप खेमे ने 31 मार्च को ‘ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ घोषित करने के लिए बाइडन की आलोचना की

Advertisement

ट्रंप खेमे ने ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक पंथ को मानने वाले बाइडन पर धर्म के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और रिपब्लिकन पार्टी ने इसका समर्थन किया।

Last Updated- March 31, 2024 | 9:59 AM IST
U.S. President Biden
File Photo: US President Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 31 मार्च को ‘ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ घोषित करने के कारण पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान टीम और धार्मिक रूढ़िवादियों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इसी दिन ‘ईस्टर संडे’ भी है।

डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा, “सभी अमेरिकियों को हमारे देश में ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन को सुधारने, उनकी आवाज को उठाने और लैगिंग पहचान के आधार पर हिंसा एवं भेदभाव को खत्म करने की दिशा में हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

इस साल 31 मार्च को ईस्टर भी पड़ रहा है, जो ईसाई समुदाय के सबसे पवित्र त्यौहारों में से एक है। ट्रंप खेमे ने ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक पंथ को मानने वाले बाइडन पर धर्म के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और रिपब्लिकन पार्टी ने इसका समर्थन किया।

ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने शनिवार को कहा, “हम जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान दल और व्हाइट हाउस से मांग करते हैं कि वह अमेरिका के उन लाखों कैथोलिक और ईसाइयों से माफी मांगे, जो मानते हैं कि कल केवल एक बात का जश्न मनाने का दिन है और वह है यीशु मसीह का पुनर्जीवित होना।’’

उन्होंने बाइडन प्रशासन द्वारा ईसाई धर्म पर कथित रूप से वर्षों से किए जा रहे हमले को लेकर भी उसे आड़े हाथों लिया।

अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन नेता माइक जॉनसन ने सोशल मीडिया पर कहा कि व्हाइट हाउस ने ईस्टर के अहम सिद्धांत के साथ विश्वासघात किया है और बाइडन के निर्णय को “अपमानजनक और घृणित” कहा है। बाइडन श्रद्धापूर्वक प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं और अपनी कैथोलिक परवरिश को अपनी नैतिकता और पहचान का मुख्य हिस्सा मानते हैं। उन्होंने 2021 में वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 9:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement