facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Weather News: बाढ़ से आयोवा में लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर, अमेरिका के अधिकतर हिस्से में भीषण गर्मी

Advertisement

रॉक वैली में सुबह 2 बजे सायरन बजने लगे और लोगों को घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया और उन्हें बताया गया कि क्षेत्र की नदी में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है

Last Updated- June 23, 2024 | 10:09 AM IST
Helicopters to the small town to evacuate people
Helicopters to the small town to evacuate people

अमेरिका के आयोवा राज्य में कई दिन से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ से लोगों को अपने घर को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है वहीं अमेरिका के अधिकांश हिस्से अब भी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

आयोवा के रॉक वैली में सुबह दो बजे सायरन बजने लगे और लोगों को घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया और उन्हें बताया गया कि क्षेत्र की नदी ‘रॉक’ में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है और यह तटों को तोड़ते हुए शहर में घुस रहा है।

मेयर केविन वान ओटरलू ने कहा कि एक सरकारी हेलीकॉप्टर मदद के लिए आ रहा था लेकिन यह देखा गया कि नावें जलमग्न इलाकों में निवासियों तक पहुंचने में सक्षम हैं तो उसे वापस बुला लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां बहुत बारिश हुई है। कल रात डेढ़ घंटे में चार इंच बारिश हुई।’’

गवर्नर किम रेनॉल्ड्स ने उत्तरी आयोवा के 21 काउंटी के लिए आपदा की घोषणा की है, जिसमें सिउक्स काउंटी भी शामिल है और रॉक वैली उसी में आता है। स्थानीय शेरिफ ने ड्रोन से लिए गए वीडियो पोस्ट किए जिसमें कोई सड़क दिखाई नहीं दे रही, केवल छतें और पेड़ों की चोटियां पानी से ऊपर दिखाई दे रही हैं। अमेरिका के अन्य हिस्सों में तेज गर्मी और उमस के हालात हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ लोग ऐसे स्थानों पर हैं जहां के लिए ‘गर्मी की चेतावनी’ जारी की गई है वहीं नौ करोड़ लोग ऐसे स्थान पर हैं जहां के लिए गर्मी की थोड़ी कम स्तर की चेतावनी जारी की गई है। देश भर में लाखों लोगों का जीवन तेज गर्मी के कारण अस्त-व्यस्त हो गया है।

वाशिंगटन और रिचमंड, वर्जीनिया में लगभग 100 डिग्री फारेनहाइट (37.8 डिग्री सेल्सियस) तापमान का पूर्वानुमान व्यक्त गया है, जबकि फिलाडेल्फिया, न्यू जर्सी और डेट्रॉयट में 90 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 10:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement