facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

USA-Pakistan: ईरान के साथ व्यापार को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को दी प्रतिबंध की वॉर्निंग

Advertisement

USA-Pakistan: अमेरिका का कहना है कि वो ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े देशों के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा।

Last Updated- April 24, 2024 | 7:53 PM IST
Pakistan flag

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वो ईरान के साथ किसी भी तरह का व्यापार सौदा करता है, तो उसे “प्रतिबंधों के संभावित जोखिम” का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका का कहना है कि वो ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े देशों के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा।

साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान पर ईरान से मिसाइल तकनीक हासिल करने का आरोप लगाया है, जो इलाके की सुरक्षा के लिए खतरा है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग का ये भी कहना है कि पाकिस्तान अपनी विदेश नीति खुद तय करने के लिए आज़ाद है।

अमेरिका ने हाल ही में चीन और बेलारूस की कुछ कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन कंपनियों को पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरण और अन्य सामान मुहैया कराने का आरोप है। अमेरिका का कहना है कि ये कंपनियां सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार में शामिल हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका, ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर काफी चिंतित है और उसका मानना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। ईरान के राष्ट्रपति की हालिया पाकिस्तान यात्रा और दोनों देशों के बीच हुए समझौते को देखते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है कि अगर वो ईरान के साथ व्यापार करता है तो उसे भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तीन दिवसीय पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति रायसी की अगुवाई में हुई वार्ता में आठ समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिनमें पशु चिकित्सा और पशु स्वास्थ्य, नागरिक मामलों में न्यायिक सहायता और सुरक्षा क्षेत्र शामिल हैं।

पिछले हफ्ते अमेरिका ने चार कंपनियों को प्रतिबंधित कर एक सख्त कदम उठाया। इन कंपनियों पर आरोप है कि ये सामूहिक विनाश के हथियारों के फैलाव में शामिल रहीं। ये कंपनियां पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अहम उपकरण और सामान मुहैया कराती थीं।

प्रतिबंधित कंपनियों में बेलारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट शामिल है, जिसने पाकिस्तान को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए विशेष वाहन चेसिस दिए। इसके अलावा चीन की तीन कंपनियों – शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड को भी प्रतिबंधित किया गया है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement