facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में 84 फीसदी गिरी वाहनों की सेल, भारत ने इसी दौरान बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 5:34 PM IST
car sale

पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) ने बताया है कि देश में वाहन बिक्री में 84 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 2022 के अप्रैल में बेची गई 18,626 की तुलना में अप्रैल 2023 में देश में आश्चर्यजनक रूप से केवल 2,844 यूनिट बिकीं।

कम मांग के चलते गिरी बिक्री

बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक वाहन खरीद में भारी गिरावट की वजह कम मांग को माना जा रहा है। मांग में यह गिरावट अलग-अलग कारकों के कारण हो सकती है, जैसे कि महंगाई, बढ़ती ब्याज दरें, बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें और वाहनों के दाम में बढ़ोतरी। मापदंडों के इस मिश्रण ने मांग पर अंकुश लगाते हुए उपभोक्ता की खरीदारी की शक्ति को नाटकीय रूप से प्रभावित किया है।

एंट्री-लेवल कार सेगमेंट जैसे 1000cc पर गिरावट का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। PAMA डेटा रिपोर्टिंग के मुताबिक इस सेगमेंट में अप्रैल में केवल 276 यूनिट ही बिकी। वैगनआर, कल्टस और सुजुकी ऑल्टो जैसे लोकप्रिय मॉडल भी बड़े पैमाने पर कम बिके।

Also Read: Pakistan Fuel Prices: IMF ग्रांट के लिए पाक सरकार ने जनता पर फोड़ा ‘महंगाई बम’, 280 रुपए पहुंचा डीजल

1300 cc से ऊपर के सेगमेंट, जिसे मध्यम वर्ग या उच्च वर्ग वाले खरीदते हैं, उसकी अप्रैल में 1,585 यूनिट बेची गईं। इसी सेगमेंट में पिछले महीने 9,189 यूनिट बिकी थीं। केवल कारें ही नहीं है जो इन हालातों में पहुंची हैं। बल्कि बसों, ट्रकों और ट्रैक्टरों की बिक्री भी स्टैंडर्ड से काफी नीचे रही।

भारत में वाहन खरीद में तेजी

एक ओर जहां पाकिस्तान में वाहनों की सेल में खासी कमी देखी गई है। वहीं पड़ोसी देश भारत में वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। भारत ने अप्रैल महीने में 3.31 लाख यूनिट वाहन बेचे। भारत में मारुति सुजुकी सबसे आगे रही। अप्रैल में उनकी सेल में 10.50 फीसद की बढ़ोतरी हुई। साथ ही पैसेंजर व्हीकल की सेल भी अप्रैल महीने में बढ़ी। यह पिछले साल 1,21,995 यूनिट से बढ़कर 1,37,320 हो गई।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement