facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेनेजुएला देगा अमेरिका को 5 करोड़ बैरल तक तेल, ट्रंप बोले- बिक्री का पैसा मेरे नियंत्रण में रहेगा

Advertisement

ट्रंप ने कहा- तेल तुरंत अमेरिका लाया जाएगा, बाजार भाव पर बिक्री होगी; सौदे की कीमत 2.8 अरब डॉलर तक आंकी गई

Last Updated- January 07, 2026 | 8:23 AM IST
US Venezuela Oil Deal

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई क्वालिटी वाला तेल देगी। यह तेल अभी प्रतिबंधों में है। ट्रंप ने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला यह तेल अमेरिका को सौंप देगा। अमेरिका इस तेल को बाजार भाव पर बेचेगा। तेल की बिक्री से मिलने वाला पैसा अमेरिकी राष्ट्रपति के नियंत्रण में रहेगा। ट्रंप के मुताबिक, इस पैसे का इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के फायदे के लिए किया जाएगा।

ट्रंप ने लिखा, “यह तेल बाजार कीमत पर बेचा जाएगा और यह पैसा मेरे नियंत्रण में रहेगा। इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों की भलाई के लिए होगा।”

तेल कब और कैसे आएगा?

ट्रंप ने कहा कि तेल की सप्लाई तुरंत शुरू की जाएगी। उन्होंने ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को बिना देर किए इस योजना को लागू करने का आदेश दिया है। तेल को स्टोरेज जहाजों के जरिए अमेरिका लाया जाएगा और सीधे अमेरिकी बंदरगाहों पर उतारा जाएगा।

अभी तेल की कीमत करीब 56 डॉलर प्रति बैरल है। इस हिसाब से यह सौदा 2.8 अरब डॉलर तक का हो सकता है। अमेरिका रोजाना करीब 2 करोड़ बैरल तेल इस्तेमाल करता है। ऐसे में वेनेजुएला से मिलने वाला यह तेल लगभग ढाई दिन की जरूरत के बराबर होगा।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला को तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए 2040 तक 183 अरब डॉलर निवेश की जरूरत

व्हाइट हाउस शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तेल कंपनियों के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इसमें एक्सॉन, शेवरॉन और कोनोकोफिलिप्स जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

यह घोषणा उस घटना के कुछ दिन बाद की गई है जब अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया। उन्हें रात में एक सैन्य कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया और अमेरिका ले जाया गया। काराकस के अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन में कम से कम 24 वेनेजुएलाई सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने ट्रंप के बयानों का विरोध किया है। ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर रोड्रिगेज ने अमेरिका के हितों के अनुसार बदलाव नहीं किए, तो उन्हें मादुरो से भी कड़ी सजा झेलनी पड़ेगी। ट्रंप ने कहा है कि अब उनकी सरकार वेनेजुएला नीति को चलाएगी और देश पर दबाव डाल रही है कि वह अपने तेल भंडार अमेरिकी कंपनियों के लिए खोल दे।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

घरेलू आलोचना पर ट्रंप का जवाब

अमेरिका में डेमोक्रेट पार्टी ने इस सैन्य कार्रवाई की आलोचना की है। ट्रंप ने इस आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि उनके पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडन भी मादुरो की गिरफ्तारी की मांग कर चुके थे। वॉशिंगटन में रिपब्लिकन नेताओं की बैठक में ट्रंप ने कहा कि यह एक सफल ऑपरेशन था, लेकिन इसके बावजूद डेमोक्रेट उन्हें इसका श्रेय नहीं दे रहे हैं, जबकि दोनों पार्टियां मानती हैं कि मादुरो वेनेजुएला के असली राष्ट्रपति नहीं थे।

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 8:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement