facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वियतनाम समझौता चीन पर अंकुश लगाने के बारे में नहीं; वैश्विक स्थिरता से संबंधित है : बाइडन

Advertisement

बाइडन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमारे पास स्थिरता बनाए रखने के लिए दुनिया भर में गठबंधनों को मजबूत करने का अवसर है। यह यात्रा इसी बारे में है

Last Updated- September 10, 2023 | 10:45 PM IST
Biden says Vietnam deal is about global stability, not containing China

वियतनाम की अपनी पहली यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को जोर देकर कहा कि वह चीन के साथ “शीत युद्ध” शुरू करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वियतनाम और अन्य एशियाई देशों के साथ अमेरिकी संबंध बनाकर दुनिया भर में स्थिरता प्रदान करना है।

बाइडन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारे पास स्थिरता बनाए रखने के लिए दुनिया भर में गठबंधनों को मजबूत करने का अवसर है। यह यात्रा इसी बारे में है।’

उन्होंने कहा, यह चीन को नियंत्रित करने के बारे में नहीं है। यह एक स्थिर आधार रखने के बारे में है।” अमेरिकी राष्ट्रपति हनोई आए हैं क्योंकि वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में अमेरिका को सर्वोच्च राजनयिक दर्जा दे रहा है। यह इस बात का सबूत है कि बाइडन ने वियतनाम युद्ध के “कड़वे अतीत” के रूप में जो उल्लेख किया था, रिश्ता उससे कितना आगे बढ़ चुका है।

विस्तारित साझेदारी चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एशिया भर में एक व्यापक प्रयास को दर्शाती है क्योंकि बाइडन ने कहा है कि वियतनाम अपनी स्वतंत्रता दिखाना चाहता है और अमेरिकी कंपनियां चीनी कारखानों का विकल्प चाहती हैं। लेकिन बाइडन इन समझौतों को आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही चीन के साथ किसी भी तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

बाइडन ने रविवार को वियतनाम के नेताओं से मुलाकात की और दोनों देशों की नई साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि अपनी 24 घंटे की यात्रा के दौरान उन्हें उम्मीद है कि जलवायु, अर्थव्यवस्था और अन्य मुद्दों पर कुछ प्रगति होगी।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के मुख्यालय में पार्टी महासचिव गुयेन फु ट्रोंग से मुलाकात के बाद रिश्ते के नए दर्जे की घोषणा के बाद उन्होंने कहा, ‘हम अपने राष्ट्रों के बीच संघर्ष से लेकर सामान्यीकरण और इस नई उन्नत स्थिति तक प्रगति के 50-वर्षीय चक्र का पता लगा सकते हैं।’

रविवार दोपहर में हनोई पहुंचे बाइडन ने पिछले महीने साल्ट लेक सिटी में एक ‘फंड रेजर’ कार्यक्रम में कहा था कि वियतनाम अमेरिका के साथ रक्षा साझेदारी नहीं चाहता है, “लेकिन वह संबंध चाहता है क्योंकि वह चीन को बताना चाहता है कि वह अकेला नहीं है और अपना साझेदार स्वयं चुन सकता है।’’

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 10:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement