facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आतंकवादियों की ओर से महिलाओं, लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है : भारत

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 1:01 PM IST
UNSC के नौ सदस्यों ने म्यामां सेना से नागरिकों पर हवाई हमले रोकने का आग्रह किया , Nine UNSC members urge Myanmar army to stop air strikes on civilians

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि आतंकवादियों द्वारा लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी है।

उसने साथ ही सभी तरह के आतंकवाद के प्रति कई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत रुचिरा कम्बोज ने मंगलवार को कहा कि सदस्य देशों को राजनीतिक और निर्णय लेने की प्रक्रिया में हिस्सेदारी और समावेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद और चरमपंथ वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे महिलाएं और लड़कियां बहुत अधिक प्रभावित हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘महिला, शांति और सुरक्षा : प्रस्ताव 1325, 25वीं वर्षगांठ की ओर’ विषय पर बहस की शुरुआत करते हुए कम्बोज ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा की कड़ी की जानी चाहिए और आतंकवाद के प्रति कतई सहन नहीं करने (जीरो टॉलरेंस)की नीति अपनाई जानी चाहिए।’’

गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद ने महिला, शांति और सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव 1325 को अक्टूबर 2000 में पारित किया था।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement