facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vladimir Putin: प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से रूस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर पुतिन को बधाई दी

Advertisement

रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को संपन्न हुए एकतरफा चुनाव के शुरुआती रुझान के अनुसार, सत्ता पर करीब 25 साल से काबिज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं।

Last Updated- March 18, 2024 | 8:31 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को फिर से रूस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर व्लादिमीर पुतिन को बधाई दी और कहा कि वह आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी विशेष एवं विशेषाधिकृत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को संपन्न हुए एकतरफा चुनाव के शुरुआती रुझान के अनुसार, सत्ता पर करीब 25 साल से काबिज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 88 प्रतिशत वोट मिले हैं। रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान समाप्त होने पर 24 प्रतिशत क्षेत्रों में मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चला कि पुतिन के समर्थन में लगभग 88 प्रतिशत वोट पड़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘व्लादिमीर पुतिन को रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में उनके पुन: निर्वाचन पर हार्दिक बधाई। मैं आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी विशेष एवं विशेषाधिकृत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।’’

रूस में तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ, जहां पुतिन या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर उनकी सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं थी। पुतिन के सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मौत हो गई और उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या निर्वासन में हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 8:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement