facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Voyager-2: NASA ने अपने 46 साल पुराने स्पेसक्राफ्ट से एक बार फिर संपर्क स्थापित किया

Advertisement

दो हफ्ते पहले धरती से गलत कमांड भेजे जाने के कारण 'वोयाजर-2' का एंटीना पृथ्वी की विपरीत दिशा में झुक गया था, जिससे लगभग 46 साल पुराने इस अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया था।

Last Updated- August 05, 2023 | 9:19 AM IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अपने ‘वोयाजर-2’ (Voyager-2) यान से शुक्रवार को एक बार फिर संपर्क स्थापित कर लिया। दो हफ्ते पहले धरती से गलत कमांड भेजे जाने के कारण ‘वोयाजर-2’ का एंटीना पृथ्वी की विपरीत दिशा में झुक गया था, जिससे लगभग 46 साल पुराने इस अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया था।

नासा के ‘डीप स्पेस नेटवर्क’ ने ‘वोयाजर-2’ के एंटीना को पृथ्वी की तरफ मोड़ने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया के अपने विशाल रेडियो डिश एंटीना के सबसे ताकतवर ट्रांसमिटर से बुधवार को एक नया कमांड भेजा था।

नासा के मुताबिक, ‘वोयाजर-2’ के एंटीना को महज दो डिग्री घुमाने की जरूरत थी। एजेंसी के अनुसार, पृथ्वी से लगभग 19 अरब किलोमीटर दूर अंतरिक्ष की कक्षा में मौजूद ‘वोयाजर-2’ तक कमांड पहुंचने में 18 घंटे से अधिक समय लगा। उसने बताया कि यान से अगले 18 घंटे में संपर्क स्थापित हो गया और वह धरती पर संदेश भेजने लगा।

ये भी पढ़ें : नई उड़ान योजना के साथ 2023 में लॉन्च होगा NASA का Psyche Mission

कैलिफोर्निया की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अधिकारियों ने कहा कि कड़ी मेहनत रंग लाई और यान से एक बार फिर डेटा प्राप्त होने लगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर सुजैन डॉडल ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “मैंने राहत की सांस ली। कुर्सी पर बैठे-बैठे मेरी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। ‘वोयाजर-2’ से एक बार फिर संपर्क स्थापित हो गया है।”

बाहरी सौर मंडल के रहस्यों को खंगालने के लिए ‘वोयाजर-2’ को पहली बार वर्ष 1977 में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था। डॉड ने कहा कि दो हफ्ते की यह अवधि संभवतः सबसे लंबी अवधि है, जब नासा को यान से कोई डेटा नहीं प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 3: भारत के चंद्र मिशन को लेकर ISRO ने दी नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल

Advertisement
First Published - August 5, 2023 | 9:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement