facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘हम नहीं हारेंगे; अमेरिका स्वर्णिम युग की दहलीज पर’…रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बनते ही ट्रंप ने भरी हुंकार

Advertisement

ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इसे हासिल करने का साहस रखना होगा। हम हारेंगे नहीं।’’

Last Updated- July 19, 2024 | 9:33 AM IST
Donald Trump

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इसे हासिल करने का साहस रखना होगा। हम हारेंगे नहीं।’’

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से गुरुवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ट्रंप (78) ने अपने भाषण में अमेरिकियों से पांच नवंबर को व्हाइट हाउस की दौड़ में उन्हें जीत दिलाने में मदद करने की अपील की।

ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के करीब एक सप्ताह के बाद कहा, ‘‘आज, मैं आपसे आपका सहयोग, आपका समर्थन और आपका वोट विनम्रतापूर्वक मांगता हूं। मैं हर दिन आपके भरोसे का सम्मान करने का प्रयास करूंगा और मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा।’’

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 9:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement