facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

West Bank Operation: इजरायली सेना ने दो वांटेड फिलिस्तीनियों को मार गिराया

Advertisement

फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में दो लोग मारे गये और इनकी पहचान खैरी मोहम्मद सारी शाहीन (34) और हमजा मोय्यद मोहम्मद मकबूल (32) के रूप में हुई है।

Last Updated- July 07, 2023 | 7:54 PM IST

इजराइली सेना की कार्रवाई में शुक्रवार को वेस्ट बैंक में दो वांछित फलस्तीनी मारे गये। इजराइली घरेलू सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इजराइली सेना के सैन्य अभियान के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई की गई है। इजराइल ने इस सप्ताह की शुरुआत में जेनीन शरणार्थी शिविर में दो दिन का सैन्य अभियान चलाया था जिसमें कम से कम 12 फलस्तीनियों की मौत हो गई थी और हजारों लोग बेघर हो गये थे।

इस अभियान में एक इजराइली सैनिक भी मारा गया था। यह दो दशक में इलाके में इजराइल का सबसे बड़ा सैन्य अभियान था। सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ ने कहा कि इस सप्ताह पुलिस वाहन पर गोलीबारी करने वाले फलस्तीन के दो लोग वेस्ट बैंक के नाबलुस शहर में इजराइली सैनिकों की कार्रवाई में मारे गये।

इजराइली गोलीबारी में दो लोग मारे गये

फिलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में दो लोग मारे गये और इनकी पहचान खैरी मोहम्मद सारी शाहीन (34) और हमजा मोय्यद मोहम्मद मकबूल (32) के रूप में हुई है।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शुक्रवार के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इजराइल आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया करने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 7:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement