facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘व्हाइट हाउस’ ने यूक्रेन को वित्तीय मदद जारी रखने के लिए संसद में जल्द मंजूरी पर दिया जोर

Advertisement

बाइडन प्रशासन ने कहा है कि संसद द्वारा अधिक धन को मंजूरी दिए जाने तक उसने हाल के हफ्तों में कीव को कुछ सैन्य सहायता की गति धीमी कर दी है।

Last Updated- December 04, 2023 | 7:27 PM IST
joe biden

बाइडन प्रशासन ने सोमवार को अमेरिकी संसद को यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता के रूप में अरबों डॉलर की मंजूरी देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा है कि मदद के बिना रूस के आक्रमण से खुद को बचाने में यूक्रेन सक्षम नहीं होगा।

प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेताओं को लिखे और सार्वजनिक रूप से जारी किए गए एक पत्र में प्रबंधन कार्यालय और बजट निदेशक शलांडा यंग ने आगाह किया है कि साल के अंत तक अमेरिका के पास यूक्रेन को हथियार और सहायता भेजने के लिए धन की कमी हो जाएगी और इससे युद्ध के मैदान में यूक्रेन पर ‘‘दबाव’’ बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पैसा पहले ही खत्म हो चुका है और ‘‘अगर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल होती है तो वे लड़ाई जारी नहीं रख पाएंगे।’’

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और लगभग समय भी खत्म हो गया है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन, इजराइल और अन्य जरूरतों के लिए लगभग 106 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज की मंजूरी चाहते हैं, लेकिन संसद में इसे कठिन अवरोधों का सामना करना पड़ा है, जहां यूक्रेन के लिए सहायता की मात्रा के बारे में संदेह बढ़ रहा है।

वित्तीय मदद का समर्थन कर रहे रिपब्लिकन सांसद भी सहायता के लिए एक शर्त के रूप में प्रवासियों के प्रवाह को रोकने को लेकर अमेरिका-मैक्सिको सीमा नीति में बदलाव पर जोर दे रहे हैं। इस बीच, रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे इजराइल के लिए एक सहायता पैकेज को मंजूरी दी है जबकि ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि सभी प्राथमिकताओं को पूरा किया जाना चाहिए।

अमेरिकी संसद ने पहले ही यूक्रेन की सहायता के लिए 111 अरब अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं, जिसमें सैन्य खरीद निधि में 67 अरब अमेरिकी डॉलर, आर्थिक और नागरिक सहायता के लिए 27 अरब अमेरिकी डॉलर और मानवीय सहायता के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

बाइडन प्रशासन ने कहा है कि संसद द्वारा अधिक धन को मंजूरी दिए जाने तक उसने हाल के हफ्तों में कीव को कुछ सैन्य सहायता की गति धीमी कर दी है।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 7:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement