facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘H-1B वीजा प्रोग्राम को बचाने के लिए युद्ध करने को भी तैयार’, एलन मस्क के फैसले को मिला ट्रंप का समर्थन

Advertisement

मस्क ने पिछले हफ्ते तर्क दिया था कि उनकी स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के लिए विदेशी पेशेवरों की जरूरत है, जिसके लिए यह प्रोग्राम जरूरी है।

Last Updated- December 29, 2024 | 11:52 PM IST
एलन मस्क | फोटो क्रेडिट: Commons

H-1B visa Program: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क द्वारा H-1B वीजा प्रोग्राम को बचाने की मुहिम को अब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन मिल गया है। एक दिन पहले ही अरबपति कारोबारी ने कुशल विदेशी पेशेवरों को अमेरिका लाने के चलते इस प्रोग्राम आगे भी बनाए रखने की बात कही थी।  बता दें कि ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) के लिए एलन मस्क के साथ भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को चुना था।

मस्क ने पिछले हफ्ते तर्क दिया था कि उनकी स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के लिए विदेशी पेशेवरों की जरूरत है, और इसके लिए यह प्रोग्राम जरूरी है। मस्क ने शुक्रवार को इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर को फटकार लगाई, जिसने वीजा प्रोग्राम को लेकर उनके रुख पर हमला करने के लिए उनके ही एक पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया था।

मस्क ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं H1B प्रोग्राम के कारण ही स्पेसएक्स, टेस्ला और अमेरिका को मजबूत बनाने वाली सैकड़ों अन्य कंपनियों का निर्माण करने वाले कई महत्वपूर्ण लोगों के साथ अमेरिका में हूं।’’

मस्क को मिला ट्रंप का साथ

इसके बाद शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क का पक्ष लेते हुए कहा कि वह अपने कुछ समर्थकों के विरोध किए जाने वाले प्रोग्राम का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।  उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, ‘‘मुझे हमेशा से वीजा पसंद रहा है, मैं हमेशा से इस वीजा प्रोग्राम के पक्ष में रहा हूं। इसलिए हमारे पास ये हैं।’’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘‘मैं H-1B वीजा में विश्वास करता रहा हूं। मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया है। यह एक शानदार प्रोग्राम है।’’

बता दें कि H-1B वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को ऐसे विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की इजाजत मिलती है, जो बिजनेस और टेक्निकल स्किल में माहिर हो और कंपनी को उनकी जरूरत होती हो।

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement