facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Bank President: अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 2:19 PM IST
Ajay Banga

भारतीय अमेरिकी अजय बंगा ने शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष पद संभाल लिया। इसके साथ ही वह दो वैश्विक वित्तीय संस्थानों- वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं। वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने तीन मई को बंगा (63) को वर्ल्ड बैंक के 14वें अध्यक्ष के तौर पर चुना था। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने फरवरी में घोषणा की थी कि वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका बंगा को नामित करेगा। वर्ल्ड बैंक ने शुक्रवार को बंगा की मुख्यालय में प्रवेश करते हुए फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘हमारे साथ मिलकर वर्ल्ड बैंक समूह के नए अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा का स्वागत करें। हम गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने ट्वीट किया, ‘मैं अजय बंगा को शुभकामनाएं देती हूं, क्योंकि वह आज वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में अपनी नई भूमिका ग्रहण कर रहे हैं। मैं अच्छा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमारे संस्थानों के बीच गहरी साझेदारी जारी रखने की आशा करती हूं।’

बंगा वर्ल्ड बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वह डेविड मालपास के स्थान पर आए हैं, जिन्होंने फरवरी में इस्तीफा देने का फैसला लिया था। बंगा इससे पहले जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन थे। उससे पहले वह वैश्विक कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। मास्टरकार्ड में लगभग 24,000 कर्मचारी काम करते हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2023 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement