facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष का राकेश मोहन को आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल होने का न्योता

Advertisement

समिति वर्ल्ड बैंक के अनुसंधान और नीति संबंधी कार्यों के संबंध में उत्पन्न होने वाले प्रमुख मुद्दों पर भी सलाह देगी। समिति के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

Last Updated- April 04, 2024 | 7:19 PM IST
World Bank's suggestion to India to reconsider joining RCEP is flawed: GTRI World Bank का भारत को RCEP में शामिल होने पर पुनर्विचार करने का सुझाव त्रुटिपूर्ण: GTRI

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य राकेश मोहन को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक समूह की आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सेंटर फॉर सोशल एंड इकनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) ने गुरुवार को बयान में कहा कि पैनल की अध्यक्षता लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर लॉर्ड निकोलस स्टर्न करेंगे।

वर्ल्ड बैंक समूह के मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदरमीत गिल सह-अध्यक्ष होंगे। मोहन सीएसईपी में मानद अध्यक्ष और प्रतिष्ठित फेलो हैं। इसमें कहा गया कि समिति वर्ल्ड बैंक समूह के उद्देश्यों, अनुसंधान एजेंडा और कार्यों के संबंध में रणनीतिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Also read: Essential Medicines Price: मरीजों के लिए राहत, 782 आवश्यक दवाओं की कीमतों में मार्च 2025 तक नहीं होगी बढ़ोतरी

बयान के अनुसार, समिति वर्ल्ड बैंक के अनुसंधान और नीति संबंधी कार्यों के संबंध में उत्पन्न होने वाले प्रमुख मुद्दों पर भी सलाह देगी। समिति के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। मोहन ने येल विश्वविद्यालय में जैक्सन इंस्टिट्यूट फॉर ग्लोबल अफेयर्स में वरिष्ठ फेलो के रूप में कार्य किया और 2010 से 2012 तक स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में इंटरनेशनल इकनॉमिक्स एंड फाइनेंस के ‘प्रोफेसर इन प्रैक्टिस’ के पद पर रहे।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 7:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement