facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Bank president नॉमिनी अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 10:08 AM IST
World Bank president Ajay Banga

विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका की ओर से नामित अजय बंगा दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उनकी निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, बंगा की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात नहीं होगी क्योंकि वह पृथक-वास में है। इससे पहले वाशिंगटन में अमेरिकी वित्त विभाग ने बताया था, “नियमित जांच के दौरान अजय बंगा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं लेकिन उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं है। स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वह पृथक-वास में हैं।” बंगा का नयी दिल्ली का दौरा (23 और 24 मार्च) उनकी विश्व यात्रा का अंतिम पड़ाव है।

उन्होंने अफ्रीका से अपनी यात्रा की शुरू की थी जिसके बाद वह यूरोप, लातिन अमेरिका होते हुए एशिया पहुंचे। भारत की यात्रा के दौरान 63 वर्षीय बंगा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलना था।

भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है। विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि भारतीय नेताओं के साथ उनकी “चर्चाएं भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए चुनौतियों पर केंद्रित होंगी।’’

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement