facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 समिट से दूरी बना सकते हैं शी चिनफिंग, चीनी विदेश मंत्रालय के पास नहीं कोई जवाब

Advertisement

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बीजिंग में कहा ‘‘G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले चीनी नेताओं के बारे में फिलहाल मेरे पास देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।’’

Last Updated- August 31, 2023 | 5:01 PM IST
The significance of Xi Jinping's absence at the G20

G20 Summit 2023: चीन ने भारत में होने वाले आगामी G20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के व्यक्तिगत रूप से शामिल होने को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। इस मामले से अवगत लोगों ने गुरुवार को यह बात कही। चीनी राष्ट्रपति के नई दिल्ली का दौरा नहीं करने को लेकर आई खबरों के बीच उन्होंने यह जानकारी दी है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी G20 समिट में नहीं लेंगे भाग

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित G20 के अधिकांश सदस्य देशों के नेताओं ने पहले ही शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत करा चुके हैं कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उनके लिए भारत की यात्रा करना संभव नहीं होगा।

Also read: G20 स्वास्थ्य मंत्रियों ने विकासशील देशों की किफायती दवाओं तक पहुंच पर दिया जोर

भारत G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में नई दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। सूत्रों के मुताबिक चीन ने अभी तक चिनफिंग के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। शी चिनफिंग के भारत में आगामी G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संभावना से संबंधित खबर के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है।

जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं। वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले चीनी नेताओं के बारे में फिलहाल मेरे पास देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।’’

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement