facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन में युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी, अप्रैल में युवा बेरोजगारी दर 20.4 प्रतिशत के रिकॉर्ड लेवल पर

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 5:56 PM IST
China

चीन में युवाओं को नौकरी ढूंढ़ने में ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चीन में 16 से 24 वर्ष की आयु के लोगों की बेरोजगारी दर (China unemployment rate) अप्रैल में 20.4 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

यह आंकड़े ऐसे समय में सामने आये है जब चीन में कॉलेज और वोकेशनल स्कूलों के 1.16 करोड़ छात्र एक महीने बाद अपनी पढ़ाई पूरी कर नौकरी बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन का आर्थिक सुधार अन्य देशों की तुलना में पिछड़ गया है। तुलना के रूप में अमेरिका में युवा रोजगार दर (USA unemployment rate) 2020 में महामारी के चरम पर 14.85 प्रतिशत तक पहुंच गई थी , जो 2021 में घटकर 9.57 प्रतिशत रह गई।

चीन में महामारी से जुड़ी ज्यादातर रोकथाम हटी

2021 के एक सर्वे के अनुसार, शंघाई और बीजिंग जैसे बड़े शहरों में नए ग्रेजुएट के लिए नौकरियों के लिए औसतन केवल 749 अमेरिकी डॉलर प्रति माह की सैलरी दी गई। इतने पैसे से देश में 269 स्क्वायर फुट का अपार्टमेंट ही किराए पर लिया जा सकता है।

चीन में महामारी से जुड़ी ज्यादातर रोकथाम हटा दी गई है। इसके बावजूद चीन में युवा रोजगार दर को कम करने की मूलभूत स्थितियों में सुधार नहीं हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक रिसर्च में पाया गया कि युवा बेरोजगारी जीवन भर की कमाई को कम कर देती है, क्योंकि इसका मतलब है कि युवा स्किल तैयार करने के महत्वपूर्ण अवसरों को खो रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement