facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेलेंस्की ने ‘शांति समझौते के लिए भारत की भागीदारी की उम्मीद जताई, मोदी को यूक्रेन आमंत्रित किया

Advertisement

जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि समझौते में भारत अहम भूमिका निभाएगा।

Last Updated- June 06, 2024 | 9:49 PM IST
Zelenskky

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर स्विट्जरलैंड में आगामी शांति समझौते पर चर्चा की। जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि समझौते में भारत अहम भूमिका निभाएगा।

जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को उचित समय पर यूक्रेन का दौरान करने के लिए आमंत्रित भी किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर कहा, ”मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर उन्हें चुनावों में मिली जीत पर बधाई दी। मैं उन्हें जल्द से जल्द सरकार के गठन तथा भारतीय जनता के लाभ के लिए निरंतर सकारात्मक कार्य करने की शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, ”हमने आगामी वैश्विक शांति समझौते पर चर्चा की। हम भारत की अहम भूमिका पर भरोसा करते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को उचित समय पर यूक्रेन का दौरा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

जेलेंस्की ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन को लगातार तीसरी बार मिली जीत के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें अगले सप्ताह स्विट्जरलैंड में होने वाले शांति समझौते में भारत के शामिल होने की उम्मीद हैं।

जेलेंस्की ने दोहराया कि दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका को जानता और पहचानता है। उन्होंने कहा, ”यह बेहद जरूरी है कि हम सभी मिलकर सभी देशों के लिए न्यायपूर्ण शांति सुनिश्चित करने के लिए काम करें। इस संबंध में हम भारत को शांति समझौते में शामिल हुए देखने के लिए भी उत्सुक हैं।”

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 9:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement