facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ZNMD जैसी फिल्में करने वाली जोया अख्तर और ब्रिटिश इंडियन शेफ अस्मा खान ने जीता ‘India-UK Achievers’ सम्मान

Advertisement

जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने कहा, ‘‘मैं मानती हूं कि साहित्य और समाजशास्त्र ने मुझे फिल्म बनाने, लिखने और कहानियां सुनाने में काफी मदद की है।’’

Last Updated- March 03, 2024 | 7:27 PM IST
Filmmaker Zoya Akhtar, British Indian chef Asma Khan win India-UK Achievers Honours ZNMD जैसी फिल्में करने वाली जोया अख्तर और ब्रिटिश इंडियन शेफ अस्मा खान ने जीता ‘India-UK Achievers ’ सम्मान

फिल्मकार जोया अख्तर और ब्रिटिश भारतीय रसोइया (शेफ) अस्मा खान लंदन में वार्षिक ‘इंडिया-यूके अचीवर्स’ सम्मान के विजेताओं में शामिल हैं। इस पुरस्कार के तहत भारतीय छात्रों की उपलब्धियों (achievements of Indian students and alumni) को मान्यता दी जाती है।

भारत में ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटेन सरकार के व्यापार विभाग के साथ साझेदारी में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन (NISAU) यूके द्वारा पिछले साल इस पहल की शुरूआत की गई थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को कार्यक्रम के लिए एक संदेश में कहा, ‘‘मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि दूसरे वर्ष, आप ब्रिटेन में विकसित असाधारण भारतीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

‘लक बाय चांस’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और हाल में रिलीज ‘द आर्चीज’ जैसी हिट फिल्म देने वाली फिल्मकार अख्तर को ‘लिविंग लीजेंड’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

गीतकार जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर (51) ने कहा, ‘‘मैं मानती हूं कि साहित्य और समाजशास्त्र ने मुझे फिल्म बनाने, लिखने और कहानियां सुनाने में काफी मदद की है।’’

लंदन में महिलाओं द्वारा संचालित दार्जिलिंग एक्सप्रेस रेस्तरां को लेकर शेफ अस्मा खान को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 7:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement