facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुकरबर्ग ने मुझसे माफी मांगी, कहा-किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे : Donald Trump

Advertisement

Trump ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कई बार फोन किया। पेनसिल्वेनिया रैली के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि यह वाकई अद्भुत था, यह बहुत बहादुरी भरा था।''

Last Updated- August 03, 2024 | 9:04 AM IST
File Photo: Former US President Donald Trump
File Photo: Former US President Donald Trump

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें हाल ही में फोन कर माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि वह “किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।”

‘फॉक्स न्यूज’ के साथ शुक्रवार को दिए गए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, “मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे कई बार फोन किया। (पेनसिल्वेनिया में) रैली के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि यह वाकई अद्भुत था, यह बहुत बहादुरी भरा था।”

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “जुकरबर्ग ने वास्तव में भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उस दिन मैंने जो किया, उसके लिए वह मेरी इज्जत करते हैं।”

उन्होंने कहा, “वे इस पर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे ठीक कर लिया है। उन्होंने (जुकरबर्ग) पांच साल पहले 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर लेकर जो किया था, वह उसे दोहरा नहीं रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 9:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement