facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी IMDB की शीर्ष 10 हस्तियों में, शाहरुख खान, प्रभास को भी पीछे छोड़ा

Advertisement

एनिमल के अलावा लैला मजनू और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्में कर चुकीं। अभिनेता ईशान खट्टर इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

Last Updated- December 05, 2024 | 8:56 AM IST
'Animal' fame Tripti Dimri in IMDB's top 10 celebrities, leaves behind Shahrukh Khan, Prabhas too 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी IMDB की शीर्ष 10 हस्तियों में, शाहरुख खान, प्रभास को भी पीछे छोड़ा

फिल्म एनिमल में छोटी सी भूमिका से ही सनसनी मचा देने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इस साल भारत की सबसे लोकप्रिय हस्ती रही हैं। एनिमल के अलावा लैला मजनू और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्में कर चुकीं 29 साल की तृप्ति ने आईएमडीबी की शीर्ष 10 हस्तियों में शाहरुख खान और प्रभास को भी पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके अलावा अभिनेता ईशान खट्टर इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

ईशान ने अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय टीवी सीरीज द परफेक्ट कपल में मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ काम किया है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। मुंज्या, महाराज और वेदा में काम करने वाली अभिनेत्री शर्वरी भी उनके साथ इस सूची में शामिल हो गई हैं।

सूची से पता चलता है कि ​फिल्मों की तरह सितारे भी पूरे भारत में मशहूर होते हैं। यह रैंकिंग दुनिया भर में आईएमडीबी पर हर महीने 25 करोड़ से अधिक पेज व्यू पर आधारित होती है। साल 2024 में साप्ताहिक रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान पर रहने वाली हस्तियां शीर्ष 10 में जगह बनाती हैं। एमेजॉन की सहायक कंपनी आईएमडीबी फिल्मों, टीवी शो और मशहूर हस्तियों पर एक वैश्विक पहचान वाली संस्था है।

पिछले साल पठान, जवान और डंकी को मिली अपार सफलता से शाहरुख खान इस सूची में शीर्ष पर थे। उससे पहले साल 2022 में तिरुचित्राम्बलम और द ग्रे मैन में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हुए धनुष पहले स्थान पर थे।

आईमडीबी इंडिया की प्रमुख यामिनी पटौदिया ने कहा, ‘इसमें काफी बदलाव होता है क्योंकि इस सूची से हम भारत के मनोरंजन उद्योग में रुझानों को दर्ज कर पाते हैं, जो देश भर की फिल्मों और बड़ी संख्या वाले भारतीय दर्शकों के क्षेत्रीय फिल्मों की बढ़ती खोज से शुरू होती है।’

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement