facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

असम को जल्द ही उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधा मिलेगी

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, यह केंद्र असम को कैंसर अनुसंधान केंद्रों के वैश्विक मानचित्र पर पूर्वोत्तर राज्यों का ध्वजवाहक बना देगा

Last Updated- March 11, 2023 | 4:28 PM IST
Cancer

असम के कामरूप ग्रामीण जिले के अमीनगांव में जल्द ही एक कैंसर अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी, जो दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा कैंसर अनुसंधान केंद्र हो सकता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, यह केंद्र असम को कैंसर अनुसंधान केंद्रों के वैश्विक मानचित्र पर पूर्वोत्तर राज्यों का ध्वजवाहक बना देगा।

विशेषज्ञों ने शुक्रवार को राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला में परियोजना के रोडमैप और परिचालन डिजाइन पर विचार-विमर्श किया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर डी नोरी ने एम्स, आईआईटी गुवाहाटी, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के संकाय सदस्यों के साथ परियोजना के निष्पादन के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए कार्यशाला में भाग लिया था।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सचिव और आयुक्त सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि इस परियोजना की रूपरेखा के लिए कई दौर तक बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र में बच्चों से संबंधित कैंसर के इलाज के लिए एक बाल चिकित्सा कैंसर अस्पताल भी होगा। इसके अलावा, परियोजना में एक बाल चिकित्सा हृदय रोग विंग की भी परिकल्पना की गई है।

उन्होंने कहा, असम अपने मौजूदा और प्रस्तावित कैंसर उपचार केंद्रों के साथ अत्याधुनिक कैंसर अनुसंधान केंद्र के रूप में उभरेगा। जो शीर्ष वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित कर सकता है।

सिंह के मुताबिक इस केंद्र में न केवल असम बल्कि पड़ोसी राज्यों और देशों के लिए भी कैंसर के बेहतर नियंत्रण और प्रबंधन की क्षमता होगी।

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement