facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयुर्वेद भारत में सबसे लोकप्रिय: 45.5% शहरी लोग करते हैं इसका इस्तेमाल

Advertisement

95% ग्रामीण और 96% शहरी लोग आयुष के बारे में जानते हैं

Last Updated- June 13, 2024 | 9:21 PM IST
Ayush

भारत में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का चलन काफी मजबूत है। आयुष (Ayush) – आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी – इन छह प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों का देशभर में खूब इस्तेमाल होता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में करीब 46% ग्रामीण और 53% शहरी लोगों ने बीमारियों से बचाव या इलाज के लिए किसी न किसी आयुष पद्धति का सहारा लिया। इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय आयुर्वेद है। ग्रामीण क्षेत्रों में 40.5% और शहरों में 45.5% लोगों ने इलाज के लिए आयुर्वेद को चुना।

एक सर्वे को मुताबिक, पिछले एक साल में आयुष का इस्तेमाल करने वालों ने कई कारण बताए। इनमें सबसे अहम रहीं – आयुर्वेद जैसी पारंपरिक दवाओं का ज्यादा कारगर होना, इनके कम साइड इफेक्ट्स होना, मरीज की जरूरत के हिसाब से इलाज मिलना और पहले के अच्छे अनुभव।

सर्वे में ये भी पता चला है कि भारत में 15 साल से ज्यादा उम्र के करीब 95% ग्रामीण आयुष के बारे में जानते हैं, जबकि शहरों में ये आंकड़ा 96% है। इतना ही नहीं, सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण और शहरी भारत में क्रमशः 79% और 80% घरों में कम से कम एक व्यक्ति को औषधीय पौधों और घरेलू दवाओं की जानकारी है।

सरकारी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में करीब 24% घरों में कम से कम एक व्यक्ति को लोक चिकित्सा या लोकल इलाज पद्धतियों की जानकारी है। ये जानकारी राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) द्वारा July 2022 से June 2023 तक कराए गए पूरे भारत में आयुष को लेकर किए गए पहले सर्वे का हिस्सा है।

ये सर्वे राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के 79वें दौर का हिस्सा था। इस सर्वेक्षण में पूरे देश को कवर किया गया था, जिसमें 181,298 घरों से जानकारी जुटाई गई थी, जिनमें 104,195 ग्रामीण क्षेत्रों और 77,103 शहरी क्षेत्रों के घर शामिल थे।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement