facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायोलॉजिकल ई, भारत बायोटेक के पास कोविड रोधी टीकों की 25 करोड़ खुराक का भंडार

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 4:08 PM IST
Covid Vaccine

हैदराबाद के दो प्रमुख टीका निर्माता, ‘बायोलॉजिकल ई लिमिटेड’ और ‘भारत बायोटेक’ के पास कोविडरोधी टीकों की लगभग 25 करोड़ खुराक का भंडार है जिसे वे ऑर्डर मिलने पर भेजने के लिए तैयार हैं। इन कंपनियों के सूत्रों के मुताबिक, ‘बायोलॉजिकल ई’ के पास उसके कोविड रोधी टीके कॉर्बेवैक्स की करीब 20 करोड़ खुराक का भंडार है जबकि ‘भारत बायोटेक’ के पास कोवैक्सीन की करीब पांच करोड़ खुराक का भंडार है।

‘बायोलॉजिकल ई’ के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विनिर्माण) डॉ. विक्रम पाराड़कर ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति वैक्सीन निर्माण की प्रतिबद्धता का पालन करते हुए कंपनी ने कॉर्बेवैक्स की कुल 30 करोड़ खुराक का उत्पादन किया। ‘बायोलॉजिकल ई’ ने मार्च 2022 में 10 करोड़ खुराकों की सरकार को सफलतापूर्वक आपूर्ति की।

पराड़कर ने बताया कि ‘वर्तमान में, हमारे पास लगभग 20 करोड़ खुराक हैं जिनका पूरी तरह से परीक्षण किया गया है और जब भी हमें ऑर्डर मिलता है, हम आपूर्ति के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त, हमने एंटीजन के समतुल्य 20 करोड़ खुराक का निर्माण किया जो हमें कॉर्बेवैक्स तैयार उत्पाद के निर्माण को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा।’

यह भी पढ़ें: जिन्होंने बूस्टर डोज लिया है उन्हें नहीं दी जा सकती नेज़ल वैक्सीन: NTAGI चेयरमैन

उन्होंने आगे कहा कि ‘बायोलॉजिकल ई’ भविष्य के ऑर्डर के आठ सप्ताह के भीतर अतिरिक्त टीके की आपूर्ति शुरू कर सकती है और अपनी योग्य निर्माण क्षमता के अनुसार मासिक आधार पर कॉर्बेवैक्स की लगभग 10 करोड़ खुराक का निर्माण और आपूर्ति कर सकती है। ‘भारत बायोटेक’ के सूत्रों ने कहा कि वैक्सीन निर्माता के पास कोवैक्सीन की पांच करोड़ से अधिक खुराक शीशियों में उपलब्ध है, और दवा सामग्री के रूप में 20 करोड़ से अधिक खुराक हैं।

उन्होंने कहा, ‘उत्पाद की मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उत्पादन क्षमता भी उपलब्ध है।’ उन्होंने कहा कि टीके के नए स्टॉक उपलब्ध हैं और आपूर्ति के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने पहले कहा था कि उत्पाद की मांग में कमी के कारण, कोवैक्सीन का उत्पादन इस साल की शुरुआत में बंद किया गया था और शीशियों में उपलब्ध पांच करोड़ खुराक की उपभोग अवधि भी 2023 की शुरुआत में समाप्त होने वाली है।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement