facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBSE ने जारी की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, 15 फरवरी 2025 से होंगी शुरू

Advertisement

कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं सुबह के समय आयोजित होंगी।

Last Updated- November 20, 2024 | 11:55 PM IST
CBSE Result 2024 Date

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी 2025 को अंग्रेज़ी पेपर से शुरू होगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा पहले दिन उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के पेपर से शुरू होगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट — cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE ने बताया कि इस साल लगभग 44 लाख छात्र कक्षा 10 और 12 की परीक्षा देंगे।

कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं सुबह के समय आयोजित होंगी। अधिकांश पेपर सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगे, जबकि कुछ पेपर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगे।

सीसीटीवी के बिना नहीं होगा परीक्षा आयोजन

CBSE ने 27 सितंबर 2024 को सभी स्कूलों को निर्देश दिया था कि परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। स्कूल प्रिंसिपल्स और संस्थानों के प्रमुखों को भेजे गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं केवल उन्हीं कक्षाओं में आयोजित की जाएंगी, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। अगर किसी स्कूल में स्थायी कैमरे नहीं हैं, तो उसे परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement