facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DCGI ने ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों को भेजा कारण बताओ नोटिस

Advertisement

ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां दो दिन में दे जवाब नहीं तो शुरू होगी कार्रवाई - DCGI

Last Updated- February 10, 2023 | 2:34 PM IST
Online Pharmacy
BS

भारतीय ड्रग रेगुलेटर Drugs Controller General of India ( DCGI) ने ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों से यह बताने को कहा है कि स्टॉक, बिक्री (sales) तथा वितरण (distribution) को लेकर नियमों में किए जा रहे उल्लंघन के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 8 फरवरी को इस संबंध में ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों को एक नोटिस भेजा और इन फर्मों को जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया है, जिसमें विफल रहने पर वह बिना किसी चेतावनी के उनके ऊपर कार्रवाई करेगी। लगभग आधा दर्जन कंपनियों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के कथित उल्लंघन के संबंध में नोटिस प्राप्त हुए हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड के पास DCGI के नोटिस की एक कॉपी है। ऑनलाइन फार्मेसी के सूत्रों ने कहा कि वे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जब एक नए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का इंतजार किया जा रहा है तो नोटिस किस वजह से आया है।

DCGI के वी जी सोमानी ने नोटिस में कहा कि उनके कार्यालय को ऑनलाइन, इंटरनेट और मोबाइल ऐप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से दवाओं की बिक्री के बारे में चिंता जताने वाले पत्र प्राप्त हुए हैं। अधिनियम में निर्दिष्ट दवाओं की बिक्री की अनुमति केवल एक रिटेल केमिस्ट द्वारा एक पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के तहत और एक पंजीकृत फार्मासिस्ट की देखरेख में आपूर्ति की जाती है।

सोमानी ने कहा कि अधिनियम की धारा 18 (C) के अनुसार, इस तरह के उद्देश्य के लिए जारी किए गए लाइसेंस की शर्तों के तहत और इसके अलावा दवाओं की बिक्री, वितरण या भंडारण के लिए निर्माण प्रतिबंधित है। नियम 62 निर्धारित करता है कि यदि दवा को एक से अधिक स्थानों पर बेचने या बिक्री के लिए स्टॉक करने की मांग की जाती है, तो लाइसेंस देने के लिए लाइसेंसिंग प्राधिकरण को एक अलग आवेदन करना होगा।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement