facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi World Book Fair 2023: 25 फरवरी से शुरू होगा पुस्तक मेला, तीन साल बाद पुराने अंदाज में लौटेगा

Advertisement

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन और NBT के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग इस साल 25 फरवरी को मेले का उद्धाटन करेंगे।

Last Updated- February 23, 2023 | 6:16 PM IST
Delhi World Book Fair 2023: The book fair will start from February 25, will return to the old style after three years
BS

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (Delhi World Book Fair) कोरोना वायरस के कारण तीन साल तक ऑनलाइन आयोजित होने के बाद इस बार अपने पुराने अंदाज में लौटेगा, जिसमें 30 से अधिक देश और एक हजार से अधिक प्रकाशक एवं प्रदर्शक भाग लेंगे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे पुस्तक मेले का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन और NBT के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग इस साल 25 फरवरी को मेले का उद्धाटन करेंगे।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ थीम पर आधारित इस साल के पुस्तक मेले में फ्रांस मेहमान देश के रूप में शामिल होगा और नोबेल पुरस्कार विजेता एनी एर्नाक्स सहित 16 फ्रांसीसी लेखक एवं 60 से अधिक प्रकाशक, साहित्यिक एजेंट और सांस्कृतिक प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।

पुस्तक मेले में फ्रांस मेहमान देश के रूप में होगा शामिल

फ्रांस के दूतावास में सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार इमैनुएल लेब्रन-डेमियंस ने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि आज अधिक से अधिक फ्रांसीसी लोग भारतीय साहित्य में रुचि ले रहे हैं। फ्रांस और भारत साहित्य में दो बड़े देश हैं। फ्रांस से दर्जनों लोग आ रहे है।

लेखकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनी एर्नाक्स कर रही हैं, जो नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। कुल 16 पुरस्कार विजेताओं के साथ फ्रांस साहित्य के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश है।’

इस मौके पर NBT के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि पुस्तक मेले में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कई साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। NDWBF एक अलग पवेलियन में G20 देशों के प्रतिभागियों की मेजबानी करेगा। नौ दिवसीय इस साहित्यिक कार्यक्रम में 50 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेले के 50 वर्ष पूरे होने पर जारी किया जाएगा एक विशेष डाक टिकट

मलिक ने बताया कि अश्विन सांघी, विक्रम संपत, प्रीति शेनॉय और आनंद नीलकांतन सहित प्रसिद्ध लेखक मेले में पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों, संवाद एवं पैनल चर्चा में भाग लेंगे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास पुस्तक मेले के 50 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेगा।

मेले में बच्चों के लिए टिकट का मूल्य 10 रुपये और वयस्कों के लिए 20 रुपये रखा गया है, जबकि स्कूली छात्रों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement