facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LLB दाखिले में सीट आवंटन में मनमानी का आरोप वाली याचिका पर अदालत ने DU से मांगा जवाब

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 4:04 PM IST
Court seeks response from DU on plea alleging arbitrariness in seat allotment in LLB admission

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस साल अपने विधि स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अपनाए गए “सीट पैटर्न आवंटन” में मनमानी का आरोप लगाने वाली एक याचिका पर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि सामान्य श्रेणी की मेधा सूची में आने वाले छात्रों से ज्यादा अंक हासिल करने वाले आरक्षित वर्ग के छात्रों को सामान्य श्रेणी में नहीं डाला गया, जो ‘आरक्षण की मूल भावना’ के खिलाफ है और आरक्षित श्रेणी के ज्यादा छात्रों को दाखिला लेने से रोकती है।

LLB प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि वह आरक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के तहत प्रवेश पाने के लिए ‘अन्य प्रकार से पात्र’ था, लेकिन इस तरह के सीट आवंटन के कारण वह दाखिला लेने में असमर्थ था।

यह भी पढ़ें: Air India को मिलेगी नई पहचान, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में होगा बदलाव

न्यायमूर्ति विकास महाजन ने हाल में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को नोटिस जारी कर उसे जवाब दाखिल करने के लिये समय दिया। अदालत ने कहा कि आरक्षित श्रेणियों के तहत LLB कोर्स में 21 दिसंबर के बाद किया गया कोई भी प्रवेश याचिका के परिणाम के अधीन होगा। इस मामले में अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement