facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर नीति आयोग की अहम रिपोर्ट, शिक्षा सुधार के लिए कई अहम सुझाव

Advertisement

जर्जर स्कूल, शिक्षक कमी और कमजोर लर्निंग आउटकम पर चिंता; AI और डिजिटल शिक्षा बढ़ाने की सिफारिश

Last Updated- May 08, 2026 | 8:51 AM IST
NITI Aayog
Representational Image

नीति आयोग ने भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली की प्रमुख चुनौतियों के रूप में विद्यालयों की जर्जर स्थिति, सीखने के परिणामों में कमी, असमान बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की कमी और शासन की कमजोरियों को उजागर किया है। साथ ही इसने मिश्रित विद्यालय परिसरों, मजबूत बुनियादी शिक्षा पहल, बेहतर शिक्षक प्रबंधन और डिजिटल व एआई संचालित शिक्षा के व्यापक उपयोग जैसे सुधारों की सिफारिश की है।

सरकार की सार्वजनिक नीति के थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली: गुणवत्ता वृद्धि के लिए सामयिक विश्लेषण और नीति रोडमैप’ में कहा है कि विद्यालय के विभिन्न चरणों में निरंतरता का अभाव, छोटे और एकल शिक्षक विद्यालयों की बहुतायत और बुनियादी ढांचे की कमियों के कारण पहुंच और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट में सामाजिक आर्थिक रूप से वंचित समूहों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मुद्दों सहित इक्विटी और समावेशन में कमियों का भी उल्लेख किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारतीय स्कूल प्रणाली में हर स्तर पर फ्रैग्मेंटेशन है। इसकी वजह से स्कूली शिक्षा की निरंतरता और शिक्षा प्रदान करने की दक्षता बाधित होती है। ये चुनौतियां अलग नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में विद्यालयों के डिजाइन और वितरण में निहित हैं और पहुंच, बच्चों के स्कूल छोड़कर जाने और सीखने में लगातार कमियों का कारण बनती हैं।’

इस रिपोर्ट में स्कूली शिक्षा के विभिन्न चरणों में बच्चों के स्कूल छोड़ने को प्रमुख मसला बताया गया है। प्राथमिक स्तर पर सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 90.9 प्रतिशत है, जो माध्यमिक स्तर पर घटकर 78.7 प्रतिशत और उच्च माध्यमिक स्तर पर 58.4 प्रतिशत हो जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इससे संकेत मिलते हैं कि स्कूल प्रणाली में प्रवेश करने वाले लगभग हर 10 में से 4 बच्चे उच्च माध्यमिक शिक्षा तक शिक्षा जारी रखने में असमर्थ हैं।’
रिपोर्ट के अनुसार भारत में 14.71 लाख विद्यालय हैं, जिनमें 1 करोड़ से ज्यादा अध्यापक हैं और वे 24.69 करोड़ छात्रों को पढ़ाते हैं। रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि सभी विद्यालयों में 68.1 प्रतिशत सरकारी विद्यालय हैं और 49.2 प्रतिशत छात्रों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में होता है। वहीं निजी विद्यालय 23.1 प्रतिशत हैं, जिनमें 38.8 प्रतिशत नामांकन है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी के बाद बुनियादी साक्षरता और संख्या संबंधी संकेतकों में सुधार हुआ है, लेकिन विशेष रूप से ग्रामीण, आदिवासी और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के बीच वैचारिक समझ और अनुप्रयोग आधारित सीखने में कमियां बनी हुई हैं। इसमें छोटे और दूरदराज के विद्यालयों में असमान डिजिटल पहुंच की भी जानकारी दी गई है और कहा है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विद्यालयों को अतिरिक्त समावेशी बुनियादी ढांचे और सहायता प्रणालियों की आवश्यकता है।

इसमें उल्लेख किया गया कि एक तिहाई से अधिक भारतीय विद्यालयों में 50 से कम छात्र हैं, जिनमें लगभग 5.1 प्रतिशत में 10 से कम नामांकन है, और 8 प्रतिशत विद्यालयों में 11 से 20 छात्र पढ़ते हैं। इसमें कहा गया है, ‘इन विद्यालयों के छोटे आकार के कारण इनका संचालन आर्थिक रूप से महंगा और प्रशासनिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो गया है। खासकर शिक्षकों को भर्ती करने और जरूरी बुनियादी ढांचे के मामले में स्थिति चुनौतीपूर्ण है।

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement