facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DU में अनाथ छात्रों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर में दो-दो सीट आरक्षित, शुल्क से छूट

Advertisement

इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया।

Last Updated- February 04, 2023 | 10:57 AM IST
Delhi University, DUSU Election Result

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अगले शैक्षणिक वर्ष से सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अनाथ छात्रों को अतिरिक्त कोटा के तहत दो-दो सीट उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के छात्रों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कार्यकारी परिषद ने अगले शैक्षणिक वर्ष से विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराए जाने वाले प्रत्येक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अनाथ बच्चों को प्रवेश देने के संबंध में आज प्रस्ताव पारित किया।’’

‘पीटीआई-भाषा’ के पास उपलब्ध एजेंडे की विषय वस्तु में कहा गया है, ‘‘प्रवेश पाने वाले ऐसे छात्रों को हर प्रकार के शुल्क के भुगतान से छूट दी जाएगी, जिसमें छात्रावास शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य अनिवार्य शुल्क के भुगतान से छूट शामिल होगी।’’

ऐसे छात्रों के प्रवेश और पढ़ाई का खर्च विश्वविद्यालय कल्याण निधि या महाविद्यालय छात्र कल्याण कोष से उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement