facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gadar 2 Box Office Collection Day 1: गर्दा उड़ा रही ‘गदर 2’, पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की

Advertisement

सनी देओल की ‘गदर 2’ साल 2023 की पहले दिन की कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी

Last Updated- August 12, 2023 | 4:23 PM IST
Gadar 2 Box Office Collection Day 1: 'Gadar 2' is blowing the thunder, earned Rs 40.10 crore on the first day

Gadar 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘गदर 2’, वर्ष 2001 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

फिल्म निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, ‘सनी देओल अभिनीत ‘गदर 2’ ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और भारत में 40.10 करोड़ रुपये का असाधारण शुद्ध संग्रह किया।’

Also read: Rajinikanth की दीवानगी! थिएटरों से कंपनियों तक बिखरा जलवा, दो साल बाद पहले पर्दे पर वापसी

जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल- तारा सिंह, अमीषा पटेल- सकीना और उत्कर्ष शर्मा- चरणजीत के किरदार में हैं। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म इस साल पहले दिन कमाई के मामले में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Advertisement
First Published - August 12, 2023 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement