facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गायतोंडे की 1970 की पेंटिंग 67.08 करोड़ रुपये में बिकी, भारतीय कला की नई कीर्तिमान कायम

Advertisement

पेंटिंग कलाकारों में बेहद एकांतप्रिय माने जाने वाले गायतोंडे ने अमृता शेर-गिल की ‘द स्टोरी टेलर’ (1937) और तैयब मेहता के ‘ट्रस्ड बुल’ (1956) को पीछे छोड़ दिया

Last Updated- September 28, 2025 | 10:55 PM IST
Gaitonde painting

भारत के कला क्षेत्र के लिए कैलेंडर वर्ष 2025 रिकॉर्ड का साल साबित हो रहा है। नई दिल्ली में सैफ्रनआर्ट की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार (27 सितंबर) को वी एस गायतोंडे की 1970 की अनाम पेंटिंग 67.08 करोड़ रुपये (75.5 लाख डॉलर) में बिकी। यह दुनिया भर में बेची गई दूसरी सबसे महंगी भारतीय कलाकृति है और इसके साथ ही इस पेटिंग ने कलाकृतियों की वैश्विक नीलामी में किसी कलाकार को मिली सबसे ज्यादा कीमत का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।

पेंटिंग कलाकारों में बेहद एकांतप्रिय माने जाने वाले गायतोंडे ने अमृता शेर-गिल की ‘द स्टोरी टेलर’ (1937) और तैयब मेहता के ‘ट्रस्ड बुल’ (1956) को पीछे छोड़ दिया, जो अब तक दूसरी सबसे महंगी भारतीय कलाकृतियों के रूप में बराबरी के स्थान पर थीं। ये दोनों कलाकृतियां सैफ्रनआर्ट की पिछली नीलामियों में 61.8 करोड़ रुपये (लगभग 74 लाख डॉलर) में बिकी थीं। शेर-गिल की पेंटिंग 2023 में और मेहता की पेंटिंग इस साल अप्रैल में बिकी थी। सैफ्रनआर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक दिनेश वाजीरानी  ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कहा, ‘गायतोंडे का रिकॉर्ड तोड़ना लाजिमी है। उन्होंने बहुत कलाकृतियां नहीं बनाईं हैं और उनकी पेंटिंग मिलना मुश्किल है।’

दिवंगत कला समीक्षक रिचर्ड बार्थोलोमेव ने एक बार गायतोंडे का वर्णन ‘एक शांत व्यक्ति और कल्पना की नीरवता के शीर्ष स्तर पर पहुंच कर पेटिंग बनाने वाले चित्रकार’ के रूप में किया था।

सैफ्रनआर्ट की ताजा नीलामी ने वैश्विक स्तर पर नीलामी में दक्षिण एशियाई कलाकृतियों की सबसे अधिक कीमत पर बिक्री का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया और नीलामी के दौरान बिक्री में कुल 355.77 करोड़ रुपये (4 करोड़ डॉलर) हासिल किए। सैफ्रनआर्ट की अध्यक्ष और सह-संस्थापक मिनल वजीरानी ने कहा, ‘इस बिक्री ने अप्रैल 2025 में हमारे द्वारा बनाए रिकॉर्ड को ही 60 प्रतिशत से अधिक के स्तर को पार कर लिया है।’ इस लाइव बिक्री में पूर्व-आधुनिक और आधुनिक कलाकारों की 85 कृतियों का एक कैटलॉग शामिल था, जिनमें से सभी बिक गईं, जो इस नीलामी के लिए एक और ‘व्हाइट ग्लव’ (सभी कृतियों की बिक्री) नीलामी साबित हुई। यह साल भारतीय कला के लिए अच्छा रहने वाला है, इसके पहले संकेत मार्च में मिले जब एम एफ हुसैन की 1950 के दशक की पेंटिंग, अनाम (ग्राम यात्रा), न्यूयॉर्क में क्रिस्टीज की नीलामी में 118 करोड़ रुपये (1.3 करोड़ डॉलर) से अधिक में बिकी।

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement