facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड के 3,000 सक्रिय मरीज, नए वेरिएंट JN.1 के 22 मामलों का पता चला

Advertisement

सिर्फ केरल में 265 नए मामले मिलने से दक्षिणी राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,606 हो गई है।

Last Updated- December 22, 2023 | 10:52 PM IST
Patients on beds less than 3 percent in big cities

भारत में कोरोनावायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और 328 नए मामले मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 2,997 पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

सिर्फ केरल में 265 नए मामले मिलने से दक्षिणी राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,606 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिहार और छत्तीसगढ़ में पहला मरीज मिला है जबकि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अभी कोई नया मरीज नहीं मिला है। कर्नाटक और तमिलनाडु में फरवरी के बाद पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई।

इनसाकॉग द्वारा शुक्रवार तक कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के 22 मामलों का पता लगाया गया है। इनमें से 21 मरीज गोवा के हैं और एक मरीज केरल का है।

नए वेरिएंट के बारे में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि भारत के वैज्ञानिक नए वेरिएंट की बारीकी से जांच कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने राज्यों को जांच बढ़ाने और अपनी निगरानी प्रणालियों को मजबूत करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement